पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Indonesia PM Modi Honour Defence Deal Bilateral Relations Missile Purchase hindi news updates

इंडोनेशिया में PM को सर्वोच्च सम्मान: अब तक 30 से अधिक देशों में मिल चुके हैं मेडल; प्रधानमंत्री क्या बोले?

Tue, 07 Jul 2026 11:01 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 07 Jul 2026 11:01 AM IST
सार

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' से नवाजा गया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे करोड़ों भारतीयों को समर्पित बताया। आखिर यह सम्मान कितना खास है? अब तक किन-किन देशों ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया है और इस पर प्रधानमंत्री ने क्या संदेश दिया? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
India Indonesia PM Modi Honour Defence Deal Bilateral Relations Missile Purchase hindi news updates
पीएम मोदी को सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के मजबूत होते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्हें 30 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च या प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा है। सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे अपना नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों का सम्मान बताया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। जकार्ता में राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्देका में उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने औपचारिक समारोह में उन्हें 'बिंतांग आदिपूर्णा' सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति भवन के अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वागत के लिए इंडोनेशिया का आभार जताते हुए लिखा कि इस्ताना मर्देका में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और मुक्त, समावेशी एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन

क्या है 'बिंतांग आदिपूर्णा' और क्यों माना जाता है सबसे बड़ा सम्मान?

'बिंतांग रिपब्लिक इंडोनेशिया आदिपूर्णा' इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसकी स्थापना वर्ष 1959 में की गई थी। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, समृद्धि, निरंतरता और राष्ट्रीय हितों के लिए असाधारण योगदान दिया हो। यह सम्मान नागरिकों के साथ-साथ सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी दिया जा सकता है। विदेशी नेताओं को यह सम्मान केवल विशेष योगदान और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए प्रदान किया जाता है। इसी कारण इसे इंडोनेशिया का सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान मिलने के बाद क्या कहा?

सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों लोगों का है। उन्होंने कहा कि यह भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक, गहरे और भरोसेमंद संबंधों का सम्मान है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, इंडोनेशिया सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मित्रता आने वाले समय में और मजबूत होगी तथा यह सम्मान दोनों देशों के लोगों के बीच विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।

पीएम मोदी को अबतक कितने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले?

वर्ष/माह देश/संगठन सम्मान (हिंदी में)
अप्रैल 2016 सऊदी अरब किंग अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद सम्मान
जून 2016 अफगानिस्तान गाजी अमानुल्लाह खान राज्य सम्मान
फरवरी 2018 फलस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन
अक्टूबर 2018 संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार
अप्रैल 2019 रूस सेंट एंड्रयू द एपोस्टल सम्मान
अप्रैल 2019 (औपचारिक रूप से अगस्त 2019)      संयुक्त अरब अमीरात ऑर्डर ऑफ जायद सम्मान
जून 2019 मालदीव रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन सम्मान
अगस्त 2019 बहरीन किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनेसां सम्मान
सितंबर 2019 बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार
दिसंबर 2020 अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट सम्मान
मई 2023 पापुआ न्यू गिनी कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (एबाकल पुरस्कार)
मई 2023 फिजी कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी सम्मान
जून 2023 मिस्र ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान
जुलाई 2023 फ्रांस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान
अगस्त 2023 ग्रीस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर सम्मान
मार्च 2024 भूटान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो सम्मान
नवंबर 2024 नाइजीरिया ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर सम्मान
नवंबर 2024 गुयाना ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस सम्मान
नवंबर 2024 डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर सम्मान
दिसंबर 2024 कुवैत ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर सम्मान
मार्च 2025 मॉरीशस ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन सम्मान
मार्च 2025 बारबाडोस फ्रीडम ऑफ बारबाडोस सम्मान
जून 2025 साइप्रस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियोस तृतीय सम्मान
जुलाई 2025 घाना ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना सम्मान
जुलाई 2025 त्रिनिदाद और टोबैगो ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक सम्मान
जुलाई 2025 ब्राजील ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस सम्मान
जुलाई 2025 अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स शहर की मानद चाबी
जुलाई 2025 नामीबिया ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्स्चिया मिराबिलिस सम्मान
दिसंबर 2025 ओमान ऑर्डर ऑफ ओमान (प्रथम श्रेणी) सम्मान
फरवरी 2026 इस्राइल नेसेट पदक
जून 2026 स्लोवाकिया ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस सम्मान
जून 2026 सेशेल्स गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन सम्मान
जुलाई 2026 इंडोनेशिया बिंतांग आदिपूर्णा (इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

भारत-इंडोनेशिया संबंधों के लिए यह यात्रा क्यों अहम मानी जा रही है?

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को भारत और इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, बुनियादी ढांचे और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई है। विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक महत्व के बीच दोनों देशों का सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed