सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran claims Iranian forces destroyed two C-130 military aircraft as well as two US Black Hawk helicopters

ईरान का दावा: पायलट बचाने के मिशन में अमेरिका ने खोए दो हेलीकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान, जारी की तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-अमेरिका युद्ध में पिछले कुछ घंटों में अमेरिका को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ईरान ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के दो विमानों और दो हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। विस्तार से पढ़ें...

Iran claims Iranian forces destroyed two C-130 military aircraft as well as two US Black Hawk helicopters
ईरान ने अमेरिकी विमान मार गिराने का किया दावा। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध लगातार तेज होता दिख रहा है। ईरान की ओर से लगातार अमेरिका विमानों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। रविवार को ईरान की ओर से अमेरिकी विमानों को तबाह करने के सबूत जारी किए हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी ने अमेरिका विमानों के मलवे की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। 

Trending Videos


पायलट बचाने के दौरान बनाया निशाना
ईरान का दावा है कि उसने इस्फहान इलाके में अमेरिकी सैन्य मिशन के दौरान दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर और दो सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को मार गिराया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी)  की ओर से तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं। आईआरजीसी के मुताबिक, यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई। आईआरजीसी ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना डाउन हुए पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन इस दौरान उसके एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने साझा की तस्वीरें
इससे पहले ईरानी मीडिया एक विमान गिराने की बात कह चुका था, लेकिन अब आईआरजीसी ने चार एयरक्राफ्ट तबाह करने का दावा किया है। इसके अलावा ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने एक्स पर अमेरिकी विमान के कथित मलबे की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में भी विमानों मलवा बिखरा हुआ दिख रहा है। 

इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि लापता अमेरिकी पायलट की तलाश में भेजे गए मिशन के एक विमान को निशाना बनाया गया।  ईरान इससे पहले भी अमेरिकी एफ-15 और ए-10 जैसे विमानों को गिराने का दावा कर चुका है। फिलहाल, अमेरिकी पक्ष ने इस नए दावे या तस्वीर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 

अमेरिका ने खुद तबाह किए अपने विमान 
ईरान के दावों के इतर द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान से एक बचाए गए अमेरिकी एयरमैन और कमांडो को निकालने वाले दो ट्रांसपोर्ट विमान वहीं फंस गए थे। इसके बाद अमेरिका को तीन नए विमान भेजने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में अमेरिकी सेना ने उन फंसे हुए ट्रांसपोर्ट विमानों को उड़ा दिया, ताकि उनकी तकनीक ईरान के हाथ न लगें।

इसके अलावा ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इस्फहान प्रांत में 2 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन और इस्राइल के हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उनके क्षेत्र में कई विदेशी विमानों को तबाह किया है।

घायल पायलट को इलाज के लिए कुवैत भेजा
इस ऑपरेशन में बचाव दल का कोई कमांडो हताहत नहीं हुआ है। एक दिन तक पहाड़ में छिपे पायलट के पास सिर्फ एक पिस्तौल था और वह ईरानी सेना से एक दिन तक छिपता-छिपाता रहा। ईरान ने इसे पकड़ने के लिए इनाम का भी एलान किया था। पायलट की किस्मत अच्छी थी कि जिस जगह उसका एफ-15 ई विमान गिरा था वहां के लोगों में सरकार के खिलाफ काफी विरोध है। इधर अमेरिकी सेना में पायलट तक पहुंचने की होड़ लगी थी। आखिरकार सैकड़ों कमांडो ने उसे ढूंढ निकाला और अब इलाज के लिए कुवैत भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Iran War: ईरान संघर्ष में अमेरिकी सेना की गतिविधियों को एआई से ट्रैक कर रहीं चीनी कंपनियां, रिपोर्ट में दावा

कैसे अमेरिका ने चलाया फाइटर जेट के दूसरे क्रू को निकालने का अभियान?

ईरान में फंसे एफ-15ई के एक क्रू सदस्य, जिनकी पहचान हथियार प्रणाली अधिकारी के तौर पर हुई है, उन्हें बचाने के लिए सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की तरफ से एक खुफिया डिसेप्शन कैंपेन यानी ध्यान भटकाने का अभियान चलाया गया था। इसके तहत...

सीआईए ने इंटरनेट, अपने खुफिया स्रोतों और मानवीय मदद से ईरान के अंदर जानबूझकर यह अफवाह फैला दी कि अमेरिकी बलों ने लापता हुए दूसरे वायुसैनिक को पहले ही खोज लिया है और वे उसे जमीनी रास्ते से देश से बाहर निकालने यानी एक्सफिल्ट्रेट करने की प्रक्रिया में हैं।

अपनी इस रणनीति के जरिए सीआईए ईरानी बलों के बीच भारी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही थी, ताकि उसका ध्यान उस क्षेत्र से भटक जाए, जहां अमेरिकी सेना वाकई में अपने वायुसैनिक को खोज रही थी। इससे अमेरिका को अपने क्रू सदस्य को खोजने में आसानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed