सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Israel claims to destroy Ayatollah Ali Khamenei’s ‘underground bunker’

Israel-Iran War: इस्राइल का दावा- 50 लड़ाकू विमानों ने तबाह किया खामेनेई का भूमिगत बंकर, वीडियो जारी किया

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 06 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Israel-Iran War: इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसके 50 लड़ाकू विमानों ने अयातुल्ला अली खामेनेई के भूमिकत बंकर को तबाह दिया है। यह भूमिगत बंकर तेहरान की सड़कों के नीचे बनाया गया था। उधर, आईडीएफ ने ईरान के कोम में लोगों को इलाके को खाली करने को कहा है। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसके एक और स्कूल पर हमला किया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-

Israel claims to destroy Ayatollah Ali Khamenei’s ‘underground bunker’
आईडीएफ ने खामेनेई के भूमिगत बंकर को निशाना बनाने का वीडियो जारी किया - फोटो : एक्स/आईडीएफ
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसके 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में उस भूमिगत बंकर पर हमला किया है, जिसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया था। इस्राइल ने एक बयान में दावा किया कि यह परिसर मध्य तेहरान की सड़कों के नीचे पूरी तरह फैला हुआ था और इसमें बैठक कक्ष भी शामिल थे। बयान में यह भी कहा गया कि खामेनेई की हत्या के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी इस सुविधा का इस्तेमाल करते रहे। 
Trending Videos

 
आईडीएफ ने ईरान में औद्योगिक इलाके को खाली करने को कहा
इसके अलावा, इस्राइली सेना ने ईरान के शहर कोम के एक औद्योगिक इलाके के लोगों को तत्काल वहां से बाहर निकल जाने को कहा है। आईडीएफ ने अपने फारसी भाषा एक्स खाते पर एक पोस्ट में कोम शोकोहियेह औद्योगिक क्षेत्र का नक्शा साझा किया। नक्शे में एक इलाके को लाल रेखाओं से चिह्नित किया गया है। सेना ने कहा कि वह यहां आने वाले कुछ घंटों में कार्रवाई करेगी। सेना ने लोगों से कहा कि नक्शे में दिखाए गए क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें। इस्राइली सेना के मुताबिक, इस इलाके में रुकना लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है। 

तेहरान में स्कूल पर हमला हुआ: ईरानी विदेश मंत्रालय
वहीं, इरानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइली ने राजधानी तेहरान में एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमला तेहरान के निलोफर स्क्वार स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें स्कूल की कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई दिखाई दे रही हैं और अंदर काफी मलबा फैला हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी।
 

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed