Gaza: 'कभी आस्था का केंद्र रही मस्जिद अब आतंकी ठिकाना और रॉकेट लैब, हथियार बरामद'; IDF के वीडियो में दावा
इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच इस्राइली सेना ने वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर जारी वीडियो के साथ इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि मस्जिदों का इस्तेमाल आतंकी ठिकानों के तौर पर किया जा रहा है।
विस्तार
'आस्था का केंद्र मस्जिद अब आतंकी ठिकाने में बदली'
पिछले 47 दिनों से जारी टकराव के बीच आईडीएफ ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी किया है। मस्जिद की वीडियो के साथ लिखे बयान में सेना ने कहा है कि मस्जिद जैसी पवित्र जगहों का इस्तेमाल आतंकी ठिकाने के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। हमास इस मस्जिद का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने के लिए करता है। इस्राइली सेना ने इसे हमास की रॉकेट लेबोरेट्री भी करार दिया। वीडियो रिलीज करते हुए आईडीएफ ने कहा कि कभी आस्था और उपासना का केंद्र रही मस्जिद अब आतंकी ठिकाना बन चुकी है।
इस्राइली सेना को हथियारों के अलावा सुरंग का रास्ता भी मिला
आईडीएफ ने कहा कि मस्जिद के अंदर दर्जनों मोर्टार, वारहेड मिसाइलें, थर्मोबेरिक हथियार (thermobaric), कंधे पर रखकर मिसाइल दागने की प्रणाली- रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी और सुरंग में जाने का एक रास्ता / शाफ्ट (tunnel shaft) का पता लगाना। बता दें कि थर्मोबेरिक हथियार विमान से दागे जा सकते हैं। इसे जमीनी लॉन्च पैड से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। विस्फोटक ईंधन के रूप में इसमें प्राकृतिक हवा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कहां है मस्जिद; सेना को रॉकेट स्केच मिलाHoly places, such as mosques, should not be used as fronts for terrorism.
Hamas used this mosque as a weapons storage facility and a laboratory for Hamas’ rockets. Finding dozens of mortars, warhead missiles, thermobaric weapons, RPGs and a tunnel shaft.
What was once a place… pic.twitter.com/i6qK0j4HgQ — Israel Defense Forces (@IDF) November 21, 2023
इस्राइली रक्षा बलों ने इस मस्जिद की लोकेशन गाजा पट्टी पर होने का दावा किया है। कथित वीडियो के साथ आईडीएफ ने दावा किया कि मस्जिद के भीतर प्रयोगशाला एक दीवार के पीछे छिपी हुई थी। इसके अंदर की सुरंग को उजागर करने के लिए सुरक्षाबलों को मस्जिद को निशाना बनाना पड़ा। रॉकेट और विस्फोटक सामग्री बरामद होने के अलावा सेना का दावा है कि उसे व्हाइटबोर्ड पर रॉकेट स्केच भी मिले हैं। यह चौंकाने वाला दावा आईडीएफ ने ऐसे समय में किया है जब उसने कहा है कि गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल- अल-शिफा अस्पताल में भी हमास का अड्डा खोजने में सफलता मिली। साथ ही सेना ने बंधकों को खोजने का भी दावा किया है।