{"_id":"658b989d0d762e88850106a6","slug":"israel-hamas-war-military-chief-herzi-halevi-will-last-for-months-un-says-situation-alarming-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइली सेना बोली- 'हमास को खत्म करने का शॉर्टकट नहीं, कई और महीने चलेगा युद्ध'; UN ने जताई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइली सेना बोली- 'हमास को खत्म करने का शॉर्टकट नहीं, कई और महीने चलेगा युद्ध'; UN ने जताई चिंता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार
इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में अब तक 20 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली सेना प्रमुख हर्जी हलेवी ने कहा कि युद्ध महीनों तक खिंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन हमास को खत्म करने का कोई शॉर्टकट नहीं है।
इस्राइली सैनिकों के साथ IDF चीफ हर्जी हलेवी (फाइल)
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी एशिया में मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है। बीते सात अक्तूबर को हुए आतंकी हमलों के बाद इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष बीते ढाई महीने से अधिक समय से जारी है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमास के आतंकी ठिकानों को लगातार निशाना बनाया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, युद्ध में दोनों पक्षों को मिलाकर अब तक 20 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। कई खबरों में फलस्तीनी आवाम के मारे जाने का भी दावा किया गया है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली सेना प्रमुख हर्जी हलेवी ने कहा, युद्ध जल्द खत्म होने के कोई आसार नहीं हैं। लड़ाई महीनों तक चलेगी, क्योंकि आतंकी संगठन हमास को खत्म करने का कोई शॉर्टकट नहीं है।
इस्राइली हवाई हमलों में 100 से अधिक फलस्तीनी मारे गए
हलेवी ने कहा, आतंकवादी संगठन- हमास को खत्म करने का कोई जादुई समाधान नहीं है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। सेना दृढ़ संकल्प के साथ लगातार लड़ाई लड़ रही है। एक सप्ताह लगे या महीनों लग जाएं। सेना हमास के आतंकी आकाओं को भी नेस्तनाबूंद करेगी। इस्राइली सेना प्रमुख का बयान ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र ने गहराते मानवीय संकट को लेकर चिंता जताई है। खबर के अनुसार, युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में बीते दो दिनों में इस्राइली हवाई हमलों में 100 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इस पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है।
UN इस्राइली सेना की बमबारी से गंभीर रूप से चिंतित
संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार रात इस्राइली सेना के हवाई हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व डच मंत्री को गाजा में अपना मानवीय समन्वयक नामित किया। एक्स पर पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा, हम इस्राइली सेना की बमबारी से गंभीर रूप से चिंतित हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हमले में 100 से अधिक फलस्तीनियों की जान जा चुकी है। यूएन ने कार्रवाई के दौरान संयम की नसीहत देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस्राइली सेना को सभी उपलब्ध और संभव उपाय अपनाने चाहिए।
1.9 मिलियन लोग विस्थापित; संकट में नागरिकों की जान
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा पट्टी पर रहने वाले लगभग 1.9 मिलियन लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं। कई लोग दक्षिणी इलाके की तरफ भागने पर मजबूर हुए हैं। युद्धग्रस्त इलाकों और उसके आस-पास फंसे नागरिक पानी, भोजन, ईंधन और दवा की कमी से पीड़ित हैं।
PM नेतन्याहू ने बताईं लड़ाई खत्म होने की तीन शर्तें
इसी बीच जीरो टॉलरेंस और कोई नरमी न दिखाने पर अटल इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल में बयान दिया। इस ऑप-एड में उन्होंने शांति बहाली और युद्धविराम के लिए तीन शर्तों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, हमास को नष्ट किया जाना चाहिए, गाजा में तैनात सेना हटाई (demilitarised) जानी चाहिए और फलस्तीनी समाज को कट्टरपंथ से मुक्त किया जाना चाहिए।
Trending Videos