{"_id":"642eb5862c5366101300e308","slug":"japan-coast-guard-says-searching-for-a-missing-military-helicopter-carrying-10-crew-members-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan: चालक दल के 10 सदस्यों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर लापता, तलाशी में जुटे जापानी तटरक्षक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan: चालक दल के 10 सदस्यों को ले जा रहा सैन्य हेलीकॉप्टर लापता, तलाशी में जुटे जापानी तटरक्षक
Thu, 06 Apr 2023 05:44 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, टोक्यो।
पीटीआई, टोक्यो।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:44 PM IST
सार
जापानी तटरक्षक ने कहा कि बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर यूएच60 मियाको द्वीप में एक हवाई अड्डे से लगभग 18 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शाम करीब 4:40 बजे रडार से गायब हो गया।
विज्ञापन
यूएच60 हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Japantimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान नें चालक दल के 10 सदस्यों को ले जा रहा एक सैन्य हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। जापान के कोस्ट गार्ड (तटरक्षक) का कहना है कि वह लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहा है। जापान कोस्ट गार्ड और अन्य स्रोतों के अनुसार, गुरुवार को ओकिनावा प्रांत से पानी में ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया, जिसमें 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन
कोस्ट गार्ड ने कहा कि बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर यूएच60 मियाको द्वीप में एक हवाई अड्डे से लगभग 18 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शाम करीब 4:40 बजे रडार से गायब हो गया।कोस्ट गार्ड ने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए चार गश्ती जहाजों को पास के पानी में भेजा है। शाम करीब 6:10 बजे जब वे पहुंचे तो मौसम की स्थिति सामान्य बताई गई।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक, लापता हेलीकॉप्टर कुमामोटो प्रांत के ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जीएसडीएफ) ताकायुबारू शिविर में तैनात था और निगरानी गतिविधियों में शामिल था। जीएसडीएफ ने कहा कि लापता हेलीकॉप्टर में दो पायलट, दो मैकेनिक और छह चालक दल सवार थे। ये सभी सेल्फ-डिफेंस फोर्स के सदस्य हैं।
विज्ञापन