फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan: Murder charge against alleged assassin of former Prime Minister Shinzo Abe News in Hindi

Japan: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे के खिलाफ हत्या का केस, छह महीने बाद शुरू होगा ट्रायल

Fri, 13 Jan 2023 01:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Jan 2023 01:44 PM IST
सार

आरोपी तेत्सुया यामागामी को शिंजो आबे की हत्या के बाद मानसिक परीक्षण के लिए छह महीने तक हिरासत केंद्र में रखा गया था। अब वापस उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Japan: Murder charge against alleged assassin of former Prime Minister Shinzo Abe News in Hindi
japani pm shinzo abe - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की कथित रूप से हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ अभियोजकों ने औपचारिक रूप से हत्या का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को जापानी मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, आरोपी तेत्सुया यामागामी को शिंजो आबे की हत्या के बाद मानसिक परीक्षण के लिए छह महीने तक हिरासत केंद्र में रखा गया था। अब वापस उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


अभियोजकों का कहना है कि आरोपी यामागामी अब ट्रायल के लिए फिट है। हत्या के मामले के अलावा उस पर शस्त्र नियंत्रण कानून के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया गया है। बता दें, बीते साल जुलाई में जापान के नारा में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि यामागामी ने उन्हें बताया कि उसने अबे की हत्या कर दी, क्योंकि आबे ऐसे धार्मिक समूह से संबंध रखते थे, जिससे वह नफरत करता था। अपने बयानों में और सोशल मीडिया पोस्ट में, यामागामी ने कहा था कि उसकी मां ने यूनिफिकेशन चर्च को बड़े पैमाने पर दान दिया था, जिसने उनके परिवार को दिवालिया बना दिया और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।  वहीं कई जापानियों ने यामागामी के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। उसके पक्ष में हजारों लोगों ने माफी वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा यामागामी के रिश्तेदारों और हिरासत केंद्र में राहत पैकेज भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed