फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Sakurajima volcano erupts

Japan Sakurajima Volcano: जापान के सकुराजिमा ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट, पांचवें स्तर का अलर्ट जारी

Mon, 25 Jul 2022 06:08 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, टोक्यो
एएनआई, टोक्यो Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jul 2022 06:08 AM IST
सार

मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि कागोशिमा शहर के कुछ हिस्सों में ज्वालामुखी के तीन किलोमीटर के दायरे में बड़ी ज्वालामुखी चट्टानें गिर सकती हैं। उनका यह भी कहना है कि लोगों को लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में पाइरोक्लास्टिक प्रवाह के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

विज्ञापन
Japan Sakurajima volcano erupts
ज्वालामुखी - फोटो : pti

विस्तार

जापान के कागोशिमा प्रान्त में स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी रविवार रात को फट गया।  इसमें से लगातार राख और पत्थर निकल रहे हैं।  जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि सकुराजिमा ज्वालामुखी में स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजकर पांच मिनट पर विस्फोट हुआ। आसपास के लोगों के लिए घर खाली करने के लिए बोला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जेएमए ने पांचवें स्तर का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


लोगों को घर छोड़ने का आदेश जारी किया
एजेंसी का अनुमान है कि ज्वालामुखी से किसी बड़े पैमाने पर विस्फोट की संभावना नहीं है। फिर भी, एजेंसी ने अपने अलर्ट स्तर को पांच के उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है। 2007 में सिस्टम शुरू होने के बाद पहली बार इसे सकुराजिमा में लागू किया गया था। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कागोशिमा शहर के अधिकारियों ने 33 घरों में 51 लोगों की आबादी वाले अरिमुरा और फुरुसातो शहरों के निवासियों को घर छोड़ने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


बड़ी ज्वालामुखी चट्टानें गिर सकती हैं
मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि कागोशिमा शहर के कुछ हिस्सों में ज्वालामुखी के तीन किलोमीटर के दायरे में बड़ी ज्वालामुखी चट्टानें गिर सकती हैं। उनका यह भी कहना है कि लोगों को लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में पाइरोक्लास्टिक प्रवाह के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालामुखी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं
एजेंसी के एक अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सकुराजिमा की ज्वालामुखी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। रिहायशी इलाकों के लोगों को आस-पास गिरने वाली बड़ी ज्वालामुखीय चट्टानों के लिए हाई अलर्ट पर रहना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि लोगों को लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में पाइरोक्लास्टिक प्रवाह के प्रति सतर्क रहना चाहिए।


 ज्वालामुखी से नारंगी रंग की लपटें और राख का गुबार निकलता हुआ दिख रहा
जापान के सरकारी एनएचके टीवी पर प्रसारित दृश्यों में ज्वालामुखी से नारंगी रंग की लपटें और राख का गुबार निकलता हुआ दिख रहा है। उप मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिको इसोजकी ने बताया कि हम लोगों की जिंदगी को पहले रख रहे हैं और स्थिति का आकलन करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इलाके के और आसपास के लोगों से अनुरोध किया कि वे स्थानीय प्राधिकारियों के ताजा अपडेट पर ध्यान दें, ताकि जानें बचाई जा सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed