{"_id":"6a4fbe272eb6fd01980b0171","slug":"massive-fire-at-shoe-factory-in-china-several-deaths-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"China Factory Fire: चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 28 की मौत; हादसे पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Factory Fire: चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 28 की मौत; हादसे पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?
Thu, 09 Jul 2026 08:58 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:58 PM IST
सार
चीन के जिनजियांग शहर में जूता फैक्टरी में भीषण आग ने 28 लोगों की जान ले ली। आग ने फैक्टरी और आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बचाव टीम मौके पर भेजी गई। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/आरटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 28 लोग मारे गए हैं। चीन के जिनजियांग शहर में स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई, जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले 28 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। चीन का जिनजियांग एक बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब है और खासकर यहां खेल से जुड़े सामान बनाए जाते हैं।
आग फैक्ट्री की पहली मंजिल पर लगी औऱ जल्द ही उसने पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इसी इमारत में कंपनी का वेयरहाउस और गोदाम था। फैक्ट्री में जूतों से जुड़ा मैटेरियल होने की वजह से तेजी से आग फैली। चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 28 लोगों की मौत हो गई।

चीन में जूता फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
फैक्ट्री में जब आग लगी, जब वहां करीब 237 लोग काम कर रहे थे। इनके अलावा दो विजिटर भी थे। अग्निशमन दल और बचाव दल ने 213 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 28 लोग नहीं बचाए जा सके। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और कंपनी के अकाउंट भी फ्रीज कर दिए गए हैं।
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने क्या बताया?
चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक संयुक्त टीम जिनजियांग शहर भेजी गई है। यह शहर पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के क्वांझोउ में स्थित है। मंत्रालय के अनुसार, आग दोपहर करीब 12 बजे कारखाने में लगी थी।
ये भी पढ़ें: स्टार्मर के बाद कौन संभालेगा ब्रिटेन की सत्ता?: लेबर पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया शुरू; बर्नहम सबसे आगे

चीनी राष्ट्रपति ने जताया दुख
घटना पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने कार्यस्थलों पर लगने वाले आग की घटनाओं पर चिंता जताई। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल की शुरुआत से अब तक आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने सभी राज्यों और विभागों से इन घटनाओं से सबक सीखने और कार्यस्थलों पर सुरक्षा समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करें।