सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New EU sanctions target Russia's shadow fleet of tankers illicitly transporting oil, gas

Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति, 200 जहाजों का शेडो बेड़ा निशाना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 May 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर सहमति दी है, जिनमें उसके 189 तेल और गैस ढोने वाले शेडो जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। साथ ही कई रूसी अधिकारियों और कंपनियों की संपत्ति जब्त कर यात्रा प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया गया है।

New EU sanctions target Russia's shadow fleet of tankers illicitly transporting oil, gas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसका मकसद रूस के 200 जहाजों के उस बेड़े को निशाना बनाना है, जो पश्चिम की ओर से लगाए प्रतिबंधों से बचकर अवैध रूप से तेल और गैस का परिवहन कर रहा है। यह प्रतिबंध यूक्रेन युद्ध को लेकर लगाए गए थे।  

loader
Trending Videos

 
ईयू ने कुल 189 जहाजों को निशाना बनाया और कई रूसी अधिकारियों व कंपनियों पर संपत्ति जब्त करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। इन सभी उपायों का ब्रसेल्स में ईयू के विदेश मंत्रियों ने समर्थन किया। ईयू 27 देशों का समूह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमसे जो हो सकता है, हम कर रहे', राष्ट्रपति ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बताया सज्जन व्यक्ति


ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्ला ने कहा, (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन शांति की बात का दिखावा कर रहे हैं, इसलिए नए प्रतिबंध तैयार किए जा रहे हैं। रूस और उसके मददगारों को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। रूस अपने इन जहाजों का उपयोग केवल तेल और गैस नहीं, बल्कि यूक्रेन से लूटे गए अनाज को ढोने में भी करता है। अब तक ईयू कुल करीब 350 ऐसे जहाजों को निशाना बना चुका है।

यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों की ओर से मॉस्को पर नए प्रतिबंध लगाए जाने से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, इसमें तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने में कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। 

जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडेफुल ने कहा, हमने कई स्पष्ट कहा है कि हमें रूस से अब एक ही चीज चाहिए-एक बिना शर्त और तत्काल युद्धविराम। उन्होंने कहा, हमें खुशी है कि यूक्रेन अब भी इसके लिए तैयार है। लेकिन यह देखकर निराशा होती है कि रूस ने अब तक यह निर्णायक कदम नहीं उठाया है और हमें इसका जवाब देना होगा। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना की एक और करतूत, अपने ही लोगों पर ड्रोन हमले का शक; चार बच्चों की मौत

कूटनीतिक कोशिशों से अब तक युद्ध रोकने में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है, जिसमें सोमवार की ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत और शुक्रवार को इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन प्रतिनिधिमंडल की सीधी बातचीत भी शामिल है। फोन पर बातचीत के दौरानपुतिन ने ट्रंप से कहा कि रूस भविष्य के एक संभावित शांति समझौते के लिए रूपरेखा तय करने वाले एक मसौदे पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए तैयार है।

कार्नेगी रूस यूरेशिया केंद्र की वरिष्ठ विश्लेषक तातियाना स्तानोवाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'लगता है कि पुतिन ने ऐसा तरीका खोज लिया है, जिससे शांति प्रयासों की झलक तो मिले लेकिन असल में रूस को कोई बड़ा नुकसान न हो। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed