फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Hindu girl abducted and forced to marry Muslim elder, victim's pain revealed

पाकिस्तान: हिंदू लड़की को अगवा कर मुस्लिम बुजुर्ग से कराई शादी, पीड़िता का दर्द आया सामने

Tue, 04 Nov 2025 06:28 AM IST
लव गौर एजेंसी
एजेंसी Published by: लव गौर Updated Tue, 04 Nov 2025 06:28 AM IST
सार

हिंदू समुदाय के कार्यकर्ता शिव काछी ने कहा, सिंध की अदालत के आदेश के बाद सुनीता अपने परिजनों से मिल पाई। काछी उसके युवती के माता-पिता के लिए इस मामले की पैरवी कर रहे थे। युवती ने बताया कि उसे मानसिक रूप से तोड़ने के लिए न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि बुजुर्ग के परिजनों ने कई बार प्रताड़ित भी किया।

विज्ञापन
Pakistan Hindu girl abducted and forced to marry Muslim elder, victim's pain revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की को अपहरण, जबरन धर्मांतरण और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी के बाद तीन माह तक बेहद कष्टदायक हालात का सामना करना पड़ा। कराची से करीब 310 किलोमीटर पूर्व में उमरकोट की एक निचली अदालत ने पीड़िता सुनीता कुमारी महाराज को उसके परिवार से मिलने का शनिवार को आदेश दिया था। उसने परिवार से मिलकर अपनी पीड़ा बयां की। उसने कहा, तीन माह में उसे कई तरह की यातनाएं दी गईं।

विज्ञापन


हिंदू समुदाय के कार्यकर्ता शिव काछी ने कहा, सिंध की अदालत के आदेश के बाद सुनीता अपने परिजनों से मिल पाई। काछी उसके युवती के माता-पिता के लिए इस मामले की पैरवी कर रहे थे। युवती ने बताया कि उसे मानसिक रूप से तोड़ने के लिए न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि बुजुर्ग के परिजनों ने कई बार प्रताड़ित भी किया। सुनीता को मीरपुरखास जिले के कुनरी कस्बे से अगवा किया गया था और बाद में उसका जबरन धर्मांतरण कराने के बाद एक उम्रदराज मुस्लिम व्यक्ति से उसकी जबरन शादी करा दी गई। स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं और अधिकार प्राप्त कार्यकर्ताओं ने कहा, सुनीता उन कुछ भाग्यशाली हिंदू लड़कियों में से एक है जिन्हें अदालत से न्याय मिला है। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक हिंदुओं को आतंकित कर रहा जबरन धर्मांतरण
उमरकोट के वकील चंदर कोहली ने कहा, यह मामला कोई अकेला नहीं है। हिंदू लड़कियों का यह व्यवस्थित अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह, ऐसा संकट है जो सिंध में हिंदू समुदाय को लगातार आतंकित कर रहा है। उन्होंने कहा, सुनीता को उसके माता-पिता और कार्यकर्ताओं द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद उमरकोट में पाया था, लेकिन कोर्ट से उसे एक सुरक्षित घर भेज दिया गया। उसने दलील दी थी कि उसे अगवा कर धर्मांतरण व शादी को मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों का सहारा
वकील चंदर कोहली ने कहा, सबसे बड़ी समस्या यह है कि ज्यादातर मामलों में आरोपी अपनी शादी को कानूनी और पीड़िता की स्वतंत्र इच्छा साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करते हैं। ये लड़कियां ज्यादातर गरीब परिवारों से हैं, जिनके पास पैरवी के लिए संसाधन या ज्ञान नहीं होता है। इसीलिए कई हिंदू नेता अब हिंदू शिक्षा पर जोर दे रहे हैं।


एक और किशोरी का मामला अभी लंबित
अक्तूबर की शुरुआत में, एक 15 वर्षीय हिंदू लड़की को भी अगवा किया गया। उससे दुष्कर्म कर इस्लाम में धर्मांतरण के बाद जबरन शादी कर दी गई। युवती ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत की एक अदालत में अपने परिवार के पास लौटने की अनुमति मांगी है। वह 10 अक्तूबर को जिले की एक सत्र अदालत में पेश भी हुई, जिसके बाद अदालत ने संबंधित अफसरों को अंतिम फैसला आने तक लड़की को एक सुरक्षित घर में रखने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान में ऐसे कई मामलों में उत्पीड़न जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed