सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Pakistan Terrorists created havoc Pakistan Khyber Pakhtunkhwa four policemen killed nine injured

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने मचाया तांडव, चार पुलिस वाले मारे गए; नौ घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 14 Aug 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस ठिकानों और चेकपोस्टों पर आतंकियों ने कई हमले किए, जिनमें चार पुलिसकर्मी मारे गए और नौ घायल हुए। पेशावर, अपर दिर, खैबर, बन्नू और चारसद्दा जिलों में हमले हुए। कुछ जगहों पर पुलिस ने हमले नाकाम कर दिए। 

Pakistan Terrorists created havoc Pakistan Khyber Pakhtunkhwa four policemen killed nine injured
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस ठिकानों और चेकपोस्टों पर आतंकियों ने एक के बाद एक हमले किए। इन हमलों में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, हमले अलग-अलग जिलों में हुए, जिनका निशाना मुख्य रूप से पुलिस स्टेशन और चेकपोस्ट थे।
Trending Videos


पेशावर के हसन खेल पुलिस स्टेशन और दो चेकपोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ। अपर दिर जिले में आतंकियों ने क्विक रिस्पॉन्स फोर्स के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और आठ घायल हुए। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा समेत कई जिलों में भी हमले
खैबर जिले के साखी पुल पर संयुक्त फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस चेकप्वाइंट पर भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसी तरह नासिर बाग और मतानी क्षेत्रों में हुए हमलों को पुलिस ने नाकाम कर दिया, जबकि बन्नू जिले के माजंघा चेक पोस्ट को भी निशाना बनाया गया, हालांकि यहां कोई हताहत नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त को जहां होगी ट्रंप-पुतिन की बैठक, उस अलास्का की क्या कहानी; रूस से अमेरिका के हाथ कैसे आया?

हाई अलर्ट पर पुलिस ठिकाने व चेकपोस्ट
चारसद्दा जिले में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने तरलंडी चेकपोस्ट पर हैंड ग्रेनेड फेंका। सौभाग्य से यह हमला नाकाम रहा और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने पूरे प्रांत में सुरक्षा कड़ी कर दी है और सभी पुलिस ठिकानों व चेकपोस्टों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति रामाफोसा ने पीएम मोदी को दिया न्योता, जल निवेश परिषद पर होगी वैश्विक नेताओं की बैठक

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री का बयान
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इन हमलों की निंदा करते हुए उन्हें "कायराना" करार दिया। उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं हमारी पुलिस का मनोबल नहीं तोड़ सकतीं।" सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि वे आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed