फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hindu girls abduction case: A Pakistani man claimed Hindu girl adopted Islam

पाकिस्तान: अपहरणकर्ता का दावा, हिंदू लड़की ने इस्लाम अपनाकर शादी की

Wed, 27 Mar 2019 06:03 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लमाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लमाबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Hindu girls abduction case: A Pakistani man claimed Hindu girl adopted Islam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू बहनों के अपहरण और जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराने की खबरों के बीच एक अन्य हिंदू लड़की के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के एक शख्स ने दावा किया कि हिंदू लड़की ने इस्लाम कबूल किया है और उससे शादी की है। अब वह उसकी बीवी है। व्यक्ति ने लड़की के पिता के उस दावे को भी खारिज किया कि वह नाबालिग है।

विज्ञापन


सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरि राम किशोरी लाल ने मंगलवार को पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी महज 14 साल की है। 17 मार्च को चार हथियारबंद लोगों ने घर से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं में तीन को वह पहचानता नहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन कराता है मिट्ठू
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति ने दावा किया कि लड़की ने इस्लाम कबूल किया है, जिसकी उम्र 19 साल है। उसने मुझसे शादी की है। अब वह मेरी बीवी है। इतना ही नहीं, व्यक्ति ने अपने दावे को साबित करने के लिए मीडिया को कुछ दस्तावेज भी भेजे हैं।

अपहरण के इस मामले से पहले सिंध प्रांत के घोटकी जिले में होली की पूर्व संध्या पर दो नाबालिग बहनों के अपहरण की घटना ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी। भारत को भी इस मामले में दखल देना पड़ा था, जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद आरोपियों को पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed