{"_id":"6305f93b0f80785ebb38b83d","slug":"pm-narendra-modi-will-attend-the-state-funeral-of-former-japanese-prime-minister-shinzo-abe-on-september-27th","type":"story","status":"publish","title_hn":"State Funeral: जापान के पूर्व पीएम आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी, जानें सब कुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
State Funeral: जापान के पूर्व पीएम आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी, जानें सब कुछ
Wed, 24 Aug 2022 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:56 PM IST
सार
जापान के नारा में एक चुनाव प्रचार के दौरान आठ जुलाई को शिंजो आबे (67) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त एक भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सरकार के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
दरअसल, जापान के नारा में एक चुनाव प्रचार के दौरान आठ जुलाई को शिंजो आबे (67) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त एक भाषण दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी आबे के करीबी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि आबे ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह एक शीर्ष वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक अद्भुत प्रशासक थे।
भारत-जापान 2+2 वार्ता अगले महीने टोक्यो में
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले महीने अपने जापानी समकक्षों के साथ '2+2' वार्ता के लिए टोक्यो का दौरा करेंगे। इस दौरान भारत-प्रशांत की स्थिति सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। '2+2' वार्ता आठ सितंबर को हो सकती है।