सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and King to meet again because Charles knows the difficult childhood

Royal Family: घर छोड़ने के बाद दूसरी बार अपने पिता से मिलने आएंगे राजकुमार हैरी, जानें कब होगी मुलाकात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 30 Mar 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

किंग चार्ल्स का कैंसर का इलाज चल रहा है। उधर प्रिंस हैरी ने संकेत दिया है कि वे अपने पिता से मिलने आ सकते हैं। इससे पहले वह अपने पिता से फरवरी महीने में मिले थे। 

Prince Harry and King to meet again because Charles knows the difficult childhood
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्यों की सेहत कुछ ठीक नहीं है। राजकुमारी केट मिडलटन बता चुकी हैं कि उन्हें कैंसर है, उधर किंग चार्ल्स भी कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बीच खबर है कि राजकुमार हैरी अपने पिता से मिलने के लिए आ सकते हैं। इस यात्रा के संक्षिप्त और औपचारिक होने की उम्मीद है। ये दूसरी बार होगा जब प्रिंस हैरी दोबारा अपने घर आ रहे हैं। इससे पहले किंग चार्ल्स को कैंसर का पता चलने के बाद हैरी एक फोन कॉल पर वापस लौट आए थे। उस दौरान उन्होंने पारिवारिक कलह में सुलह का संकेत भी दिया था।  

Trending Videos

 

कब होगी पिता-पुत्र की मुलाकात? 
शाही परिवार से जुड़े लोगों का मानना है कि जल्द ही पिता-बेटे की मुलाकात हो सकती है। उनके अनुसार जल्द ही प्रिंस हैरी अपने पिता से मिलेंगे। यह मुलाकात मई महीने में हो सकती है। इस बारे में राजपरिवार के आधिकारिक विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि यह बैठक छोटी और औपचारिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों खराब हुए थे पिता-पुत्र के संबंध ?
शाही विशेषज्ञ का का कहना है कि जब हैरी अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर कैलिफोर्निया चले गए, उस समय से पिता और पुत्र के बीच संबंध खराब होने लगे थे। इसके बाद शाही सदस्यों के साथ साथ प्रिंस विलियम और रानी कैमिला की भी आलोचना की गई थी।  प्रिंस हैरी ने अलग अलग साक्षात्कारों में शाही परिवार के बीच कलह को सार्वजनिक कर दिया, जिससे रिश्तों में और भी ज्यादा खटास आ गई।
शाही विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि हैरी के कठिन बचपन के बारे में किंग चार्ल्स को अच्छी तरह पता है। अगर ड्यूक ऑफ ससेक्स अपनी तरफ से माफी मांगते हैं तो राजा का दिल पिघल सकता है। हैरी का बचपन मुश्किलों भरा था और इसके लिए वह अपने पिता को भी जिम्मेदार मानते थे। अब देखना है कि इस मुलाकात के बाद क्या बातें सामने आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed