फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research findings habit of watching Reels for hours eroding cognitive abilities short videos causing stress

शोध के नतीजों ने चौंकाया: घंटों रील्स देखने की आदत सोचने-समझने की क्षमता छीन रही, शार्ट वीडियो से भी तनाव

Sun, 02 Aug 2026 09:08 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, वॉशिंगटन/कैनबरा।
एजेंसी, वॉशिंगटन/कैनबरा। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Aug 2026 09:08 AM IST
सार

सोशल मीडिया के बढ़ते निरंकुश प्रयोग को लेकर एक शोध हुआ। शोध के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। घंटों रील्स देखने की आदत सोचने-समझने की क्षमता छीन रही है। शार्ट वीडियो से भी तनाव हो रहा है। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण भी खत्म हो जाता है।

विज्ञापन
Research findings habit of watching Reels for hours eroding cognitive abilities short videos causing stress
सोशल मीडिया के बेलगाम इस्तेमाल से सेहत पर असर (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

काम करते-करते थक गए हों या लंबा रास्ता काटना बोझिल लगने लगे तब एक-आधे मिनट की बेसिर-पैर की मजेदार रील्स देखकर आप नई ऊर्जा से भर जाते हैं। लेकिन यही रील्स या शॉर्ट वीडियो देखना लत बन जाए तो आपकी सोचने-समझने की क्षमता को कुंद कर सकती है।

विज्ञापन


क्या ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कमजोर?
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन में प्रकाशित एक वैश्विक मेटा-विश्लेषण से पता चलता है कि शॉर्ट-फॉर्म वीडियो का अत्यधिक उपयोग दिमाग की ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को कमजोर कर रहा है और लोगों में तनाव और चिंता बढ़ने का कारण बन रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया इस्तेमाल के हालात कितने डरावने?

  • 90% से 95% इंटरनेट यूजर किसी ने किसी एप पर देखते हैं रील्स।
  • विभिन्न सर्वे के मुताबिक, 120 से 168 मिनट तक औसतन हर दिन शॉर्ट वीडियो स्क्रॉल करने में बिता देते हैं लोग।
  • 13.25 वर्ष के युवाओं को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

फोन दूर करने पर घबराहट होने लगती है
रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा देर रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने वाले अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। यह नहीं, अपने व्यवहार और इच्छाओं पर नियंत्रण भी खो देते हैं। कई बार तो हालत ऐसी होती है, अगर फोन दूर कर दिया जाए तो उन्हें घबराहट होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed