सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Royal family will investigate Megan Markles allegations of threatening Buckingham Palace Staff

लॉ फर्म से जांच कराने की तैयारी: मेगन मार्कल पर स्टाफ को धमकाने का आरोप

एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 06:17 AM IST
विज्ञापन
Royal family will investigate Megan Markles allegations of threatening Buckingham Palace Staff
Meghan markle - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ब्रिटिश राजघराने के छोटे बेटे हैरी से विवाह कर ससेक्स की रानी बनी अमेरिकी टीवी कलाकार मेगन मार्कल द्वारा बकिंघम महल के स्टाफ को धमकाने के आरोपों की जांच करवाई जाएगी। बकिंघम महल प्रशासन ने यह जांच बाहरी एजेंसी से करवाने का निर्णय लिया है। जांच एजेंसी कोई लॉ फर्म हो सकती है।

Trending Videos


मेगन मार्कल पर आरोप हैं कि उन्हाेंने महल के दो निजी सहयोगियों को धमका कर राजघराने से बाहर निकाल दिया था। वहीं तीसरे सहयोगी पर अविश्वास जताते हुए उसे भी धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2018 के मामले बकिंघम पैलेस ने लिया फैसला
अक्तूबर 2018 में स्टाफ सदस्य ने ईमेल भेजकर महल प्रशासन से इसकी शिकायत की थी, लेकिन तब इसे अनसुना कर दिया गया। अब दावा किया जा रहा है कि मेगन व हैरी द्वारा ओपरा विनफ्री को दिए साक्षात्कार से पहले ही जांच के आदेश दे दिए गए थे।

उस साक्षात्कार में मार्कल व हैरी ने दावा किया था कि उन्हें शाही परिवार से जुड़े कुछ सदस्यों ने परेशान किया। मार्कल के अश्वेत होने की वजह से उनके होने वाले बच्चे के रंग को लेकर टिप्पणी की गई। आत्महत्या को प्रवृत्त मार्कल को उचित मनोचिकित्सकीय मदद भी प्रदान नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed