सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war drone strikes Volodymyr Zelenskyy uae visit defense deal

यूक्रेन में आधी रात ड्रोन हमले: पांच लोगों की मौत, क्या रूस की काट ढूंढने खाड़ी देशों के दौरे पर गए जेलेंस्की?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर 270 से अधिक ड्रोन से हमला कर भारी तबाही मचाई। इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अचानक यूएई पहुंचे हैं। उनका मकसद खाड़ी देशों को ईरानी ड्रोन से निपटने की तकनीक सिखाने और बदले में आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम हासिल करना है। 
 

russia ukraine war drone strikes Volodymyr Zelenskyy uae visit defense deal
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन से बड़ी खबर आई है। रूस ने बीती रात यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए एक साथ 273 ड्रोन दागे। इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह रूस की ओर से किया गया इस साल का सबसे बड़ा हमला था। 
Trending Videos


ओडेसा में अस्पताल पर हमला
हमले का सबसे ज्यादा असर ओडेसा में देखने को मिला। समाचार एजेंसी को क्षेत्रीय प्रमुख सेरही लिसाक ने बताया कि रूसी ड्रोन ने एक प्रसूति अस्पताल (मैटरनिटी हॉस्पिटल ) और निजी घरों को निशाना बनाया। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दुख जताते हुए कहा कि इन हमलों का कोई सैन्य उद्देश्य नहीं था, यह सिर्फ आम नागरिकों के जीवन को तबाह करने की एक कायराना कोशिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह में भी दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पोल्टावा क्षेत्र में भी भारी नुकसान की खबरें हैं। हालांकि, यूक्रेनी वायुसेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए 273 में से 252 ड्रोन को मार गिराया।

जेलेंस्की का यूएई दौरा
एक तरफ जहां देश में हमले हो रहे हैं, वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की एक कूटनीतिक मिशन पर अचानक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं। यहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से हुई। इस दौरे का मकसद एक बड़ी सैन्य डील है।

दरअसल, यूक्रेन पिछले चार वर्षों से रूसी और ईरानी ड्रोन का सामना करते-करते 'ड्रोन डिफेंस' का ग्लोबल मास्टर बन चुका है। अब जेलेंस्की अपनी इस विशेषज्ञता का इस्तेमाल यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और जॉर्डन की मदद के लिए कर रहे हैं। ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव के बीच खाड़ी देश भी ईरानी ड्रोन के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ें: Nepal PM Balen Shah on PM Modi: पीएम मोदी के बधाई संदेश पर क्या बोले नेपाली पीएम बालेंद्र शाह?

तकनीक के बदले मिसाइल
खाड़ी देशों के सामने यूक्रेन ने एक प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन इन देशों को सस्ते और प्रभावी 'ड्रोन इंटरसेप्टर' यानी ड्रोन को मार गिराने की की तकनीक देगा। इसके बदले में यूक्रेन इन समृद्ध देशों से 'हाई-एंड एयर डिफेंस मिसाइलें' मांग रहा है। यह रूस की लंबी दूरी की मिसाइलों को रोकने के लिए यह बेहद जरूरी है। पिछले दिनों जेलेंस्की ने कहा कि होर्मुज की नाकेबंदी और ईरान के हमले केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक समस्या हैं। यह तेल की कीमतों से लेकर वैश्विक सुरक्षा तक को प्रभावित कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed