सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia President Vladimir Putin Addressed to Nation After Rebellion of Wagner Group

Russia: वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद पुतिन का राष्ट्र को संबोधन, बोले- रूसी नागरिकों की एकजुटता की हुई जीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 06:39 AM IST
सार

वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने सोमवार को कहा था कि हम सिर्फ अपनी निजी सैन्य कंपनी वैगनर के विनाश को रोकना चाहते थे। तख्तापलट करने का हमारा कोई मकसद नहीं था। हमने अन्याय के खिलाफ मार्च किया था।

विज्ञापन
Russia President Vladimir Putin Addressed to Nation After Rebellion of Wagner Group
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Twitter @MissJacque_line
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विद्रोह खत्म होने के बाद राष्ट्र को एकता के लिए धन्यवाद कहा। एक दिन पहले भाड़े के सैनिकों के मुखिया ने अपने विद्रोह का बचाव किया। राष्ट्रपति पुतिन ने सबसे पहले भाड़े के सैनिकों को रक्तपात न करने के लिए भी धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए थे। पुतिन ने अपने दुश्मनों को इसके लिए दोषी माना है।

Trending Videos


बेलारूस के राष्ट्रपति का जताया आभार
पुतिन ने राष्ट्र के नाम किए गए संबोधन में कहा कि विद्रोह करने वाले और कीव भी चाहता था कि सैनिक एक दूसरे को मारें। वैगनर समूह के अधिकतर सैनिक मातृभूमि के देश-भक्त हैं लेकिन उनका इस्तेमाल बुरे कामों के लिए किया जाने वाला था। लेकिन रूसी नागरिकों के एकजुटता की जीत हुई। पुतिन ने धैर्य और समर्थन के लिए रूसियों को धन्यवाद दिया।  ब्लैकमेल और शांति भंग करने के सभी प्रयास विफल हो जाएंगे।  स्थिति को सुलझाने के लिए मैं बेलारूस के राष्ट्रपति लुकशेंको का आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्रोहियों को दिया सेना में शामिल होने का ऑफर
पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि वैगनर ने जो किया वह देशद्रोह था। देश को बांटने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ये लोग रूसी जनता को आपस में लड़ाना चाहते थे, जो सफल नहीं हुआ। विद्रोहियों की गलती माफ करने योग्य नहीं है। बावजूद इसके जिसे अपनी गलती का एहसास है, वह या तो रूसी सेना में अनुबंध के तहत शामिल हो जाए या बेलारूस चला जाए।

रूसी सैनिकों का उड़ाया मजाक 
एक दिन पहले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा था कि हम सिर्फ अपनी निजी सैन्य कंपनी वैगनर के विनाश को रोकना चाहते थे। तख्तापलट करने का हमारा कोई मकसद नहीं था। हमने अन्याय के खिलाफ मार्च किया था। रूसी सेना पर तंज कसते हुए उसने अपने मार्च को मास्टर क्लास बताया। रूस की रक्षा करने में विफल रहने के कारण प्रिगोझिन ने रूसी सैनिकों का भी मजाक उड़ाया था। प्रमुख ने कहा कि रूसी सेना ने हमारा विरोध ही नहीं किया और हम 780 किलोमीटर तक मार्च कर गए।

होटल में रुका है प्रिगोझिन
क्रेमलिन ने कहा कि हमने प्रिगोझिन के साथ एक सौदा किया था। इसके तहत वह बेलारुस लौट जाएगा और हम उसे माफ कर देंगे। सोमवार को प्रिगोझिन के ठिकाने की सूचना नहीं मिल पाई है। हालांकि एक रूसी मीडिया ने दावा किया है कि बेलारूस की राजधानी मिन्स्क के एक होटल में रुका हुआ है।

रूस में आखिर क्या हुआ?
रूस की निजी सेना वैगनर समूह के मुखिया प्रिगोझिन ने शुक्रवार देर रात से शनिवार तक कई संदेश जारी किए। इसमें प्रिगोझिन ने दावा किया कि वह और उसके सैनिक दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव में प्रवेश कर गए हैं और सैन्य स्थलों पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद निजी सेना ने मॉस्को पर मार्च करने की धमकी दी थी, लेकिन फिर प्रिगोझिन ने अचानक अपने कदम वापस खींचने का एलान कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed