फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting at police in Madison, USA: Officer attacked during arrest; accused killed in retaliatory fire.

अमेरिका के मैडिसन में पुलिस पर फायरिंग: गिरफ्तारी के दौरान अधिकारी पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

Thu, 23 Jul 2026 07:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, मैडिसन
पीटीआई, मैडिसन Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 07:55 AM IST
सार

अमेरिका के मैडिसन में गिरफ्तारी के दौरान एक 30 वर्षीय संदिग्ध की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसने हाथापाई के दौरान एक अधिकारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। टेजर असफल रहने पर अधिकारी ने गोली चलाई। घटना की जांच विस्कॉन्सिन आपराधिक जांच विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
Shooting at police in Madison, USA: Officer attacked during arrest; accused killed in retaliatory fire.
गिरफ्तारी के दौरान खूनी संघर्ष (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मैडिसन के एक पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। क्योंकि पीड़ित ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस को चाकू से घायल कर दिया था। यह जानकारी शहर के पुलिस प्रमुख ने दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने क्या बताया? 
घटना के तुरंत बाद गोलीबारी का मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तीन गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। मैडिसन पुलिस प्रमुख जॉन पैटरसन ने एक संवाददाता

विज्ञापन

सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया कि प्रसारित हो रहा फुटेज घटना का सिर्फ एक पहलू है। पैटरसन ने कहा 'मैं इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। पैटरसन ने बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी, लेकिन पुलिस ने उसका नाम जारी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना कहां हुई? 
यह गोलीबारी राज्य की राजधानी से दो मील से भी कम दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय इलाके की सड़क पर हुई, जहां रेस्तरां, बार, दुकानें और आवासीय मकानों की भरमार है। घटना के फुटेज में चौराहे पर कई कारें रुकी हुई दिखाई दे रही हैं और लोग घटनाक्रम को अपनी आंखों से देख रहे हैं।

2015 में, उसी सड़क पर एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने टोनी रॉबिन्सन, जो मिश्रित नस्ल के थे उसको गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिला अटॉर्नी ने उस घटना में पुलिस के खिलाफ कोई आरोप दायर नहीं किया, क्योंकि उन्होंने अधिकारी की कार्रवाई को उचित ठहराया था।

बुधवार को गोली चलाने वाले अधिकारी और गोली लगने से मारे गए व्यक्ति की नस्ल के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी जारी नहीं की। लेकिन मैडिसन में अश्वेत समुदाय के समर्थकों ने कहा कि मरने वाला व्यक्ति अश्वेत था।

अश्वेत समुदाय के लोगों ने क्या कहा? 
मैडिसन स्थित अश्वेत समुदाय के हिमायती समूह अर्बन ट्रायज की प्रमुख ब्रांडी ग्रेसन ने कहा 'मैडिसन की एक सड़क पर एक और अश्वेत व्यक्ति की मौत हो गई। हमारे समुदाय ने उसका नाम जानने से पहले ही उसे मरते हुए देखा। यह राज्य हिंसा की क्रूरता है।'

पुलिस को क्या सूचना मिली? 
पैटर्सन ने बताया कि पुलिस को पड़ोस में खड़ी गाड़ियों में घुसने की कोशिश करने की सूचना मिली थी। पैटर्सन ने बताया कि संदिग्ध पुलिस अधिकारियों के सड़क पर संपर्क करने से पहले पास के पिछे से होते हुए बाइक पर भाग निकला। पैटर्सन ने बताया कि संदिग्ध या तो अपनी बाइक से गिर गया या अधिकारियों ने उसे बाइक से नीचे उतारा और हाथापाई के दौरान उसने चाकू निकालकर एक अधिकारी को घायल कर दिया।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि एक अधिकारी ने टेजर का इस्तेमाल किया, लेकिन वह असफल रहा। उन्होंने आगे बताया कि चाकू से घायल हुए उसी अधिकारी ने अपनी बंदूक चलाई और गोली लगने वाले व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बंदूक चलाने वाले अधिकारी को एक अनुभवी अधिकारी बताया, लेकिन इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी।

पैटर्सन ने बताया कि एक अन्य अधिकारी घायल हो गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कैसे। अन्य दो अधिकारी सुरक्षित हैं। विस्कॉन्सिन का आपराधिक जांच विभाग इस गोलीबारी की जांच करेगा क्योंकि इसमें पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed