सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspected Palestinian Man Car Ramming Attack In Israel Reports of Casualty

Israel: संदिग्ध फलस्तीनी ने तेज रफ्तार कार से 13 लोगों को कुचला, हालत गंभीर; आरोपी हेब्रॉन शहर से गिरफ्तार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 15 Jan 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

संदिग्ध फलस्तीनी ने तेज रफ्तार कार से 13 लोगों को कुचल डाला। सुरक्षाबलों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस्राइल और हमास की लड़ाई में बीते तीन महीने से अधिक समय में 24 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Suspected Palestinian Man Car Ramming Attack In Israel Reports of Casualty
इस्राइल में संदिग्ध फलस्तीनी ने 13 लोगों को कार से कुचला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल में संदिग्ध फलस्तीनी ने 13 लोगों को तेज रफ्तार कार से कुचल डाला। हादसे में 13 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मौका-ए-वारदात पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने बताया कि हमला या हादसे के कारणों की सटीक जानकारी नहीं है। जांच जारी है। आरोपी को हादसे के बाद गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos


फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से जुटाए सबूत
कार से कुचले गए लोगों के बारे में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइली फॉरेंसिक टीम ने रानाना शहर में हुए हादसे के बाद घटनास्थल से अहम सबूत जमा किए। इस्राइली पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनी शख्स की तरफ से किए गए संदिग्ध कार हमले में 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की कार चला रहा हमलावर हेब्रॉन शहर से गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक चोरी के वाहन में सवार संदिग्ध कार की गति पर कंट्रोल नहीं कर पाया। तेज रफ्तार कार में सवार इस शख्स ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह घायल एक महिला क मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कार में सवार संदिग्ध हमलावर हेब्रॉन शहर से गिरफ्तार किया गया है।

इस्राइल में तीन महीने से जारी है लड़ाई
बता दें कि इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष विगत सात अक्तूबर से शुरू हुआ। इस्राइल हमास को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है। इस हिंसक संघर्ष में अब तक 24 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुक है। इस्राइली सेना (IDF) गाजा में हमास के आतंकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है। इस्राइली सेना के मुताबिक उसके 1200 से अधिक सैनिकों / नागरिकों की मौत हो चुकी है। जवाबी कार्रवाई के दौरान 22 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। मौत के आंकड़े में हमास के आतंकियों समेत गाजा पट्टी पर रहने वाले आम नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed