{"_id":"69363d212fa8909e3c04ded2","slug":"thailand-launches-air-strikes-at-cambodia-border-tension-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Strike: कंबोडिया-थाईलैंड के बीच फिर बढ़ा तनाव, हवाई हमले जारी, हिंसक झड़प में एक थाई सैनिक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Air Strike: कंबोडिया-थाईलैंड के बीच फिर बढ़ा तनाव, हवाई हमले जारी, हिंसक झड़प में एक थाई सैनिक की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:21 AM IST
सार
Air Strike: थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ विवादित सीमा क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर शांति समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। इससे पहले झड़प में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए, जिसके बाद थाई सेना ने यह कार्रवाई की है। जुलाई में पांच दिन चले संघर्ष में 48 लोग मारे गए थे और तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे।
विज्ञापन
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष।
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन
विस्तार
थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ विवादित सीमा क्षेत्र में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। थाई सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई उस समय की गई, जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कराए गए संघर्षविराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया।
थाई सेना के बयान के मुताबिक, पूर्वी प्रांत उबोन रत्चाथानी के दो इलाकों में ताजा झड़पों में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए। सेना ने कहा कि उनके जवानों पर कंबोडिया की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके बाद उन्होंने कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला शुरू किया।
ये भी पढ़ें: 'आपको ICE के एजेंटों का आदेश न मानने का हक..', छापेमारी के बीच प्रवासियों से बोले जोहरान ममदानी
वहीं, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सेना ने आज सुबह उनके दो सैन्य ठिकानों पर हमले किया। मंत्रालय ने दावा किया कि पिछले कई दिनों से थाई सेना उकसाने वाली गतिविधियां कर रही है और कंबोडियाई सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।
जुलाई में चला पांच दिन का संघर्ष
दोनों देशों के बीच जुलाई में तनाव भड़का था। तब पांच दिन तक संघर्ष चला। इसके बाद मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और ट्रंप की मध्यस्थता में संघर्षविराम कराया गया था। अक्तूबर में कुआलालंपुर में दोनों देशों ने विस्तारित शांति समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे। जुलाई के संघर्ष में 48 लोग मारे गए थे और करीब तीन लाख लोग अस्थायी रूप से विस्थापित हुए थे। दोनों देशों ने उस समय भारी तोपखाने और रॉकेट दागे थे।
सैनिक के घायल होने के बाद थाई सेना ने समझौते पर लगाई रोक
पिछले महीने एक लैंडमाइन विस्फोट में थाईलैंड का एक सैनिक घायल हो गया था। इसके बाद थाई सरकार ने कंबोडिया के साथ किए गए संघर्षविराम समझौते को रोक दिया था। थाई सेना ने बताया कि सीमा के चार जिलों से तीन लाख 85 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है और अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग अस्थायी शिविरों में पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें: इंसानों सी मानवीयता: मां के बाद बहन का सहारा बना ऑरंगउटान, इंडोनेशिया के नेशनल पार्क में दिखी अद्भुत जुगलबंदी
100 साल पहले शुरू हुआ विवाद
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी जमीनी सीमा को लेकर सौ साल से विवाद चल रहा है। इस सीमा के कुछ हिस्सों पर संप्रभुता को लेकर विवाद है। 1907 में फ्रांस ने कंबोडिया पर शासन करते समय पहली बार इस सीमा का नक्शा तैयार किया था। इसके बाद कई बार तनाव भड़क चुका है। 2011 में एक सप्ताह तक तोपों की लड़ाई चली। हालांकि दोनों देश विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करते रहे हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन