फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   tomohiro kato santanced to death for killing seven people in Tokyo

Japan : टोक्यो में सात लोगों की हत्या के दोषी कातो को मिली फांसी, भीड़ में घुसा दिया था ट्रक

Wed, 27 Jul 2022 02:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 02:31 AM IST
सार

न्याय मंत्री योशीहिसा फुरुकावा ने कहा, कातो ने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी, ‘एक नृशंस कृत्य जिसके बेहद गंभीर नतीजे निकले और समाज पर गंभीर असर पड़ा।' 

विज्ञापन
tomohiro kato santanced to death for killing seven people in Tokyo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान में टोक्यो स्थित एक जिले में 2008 में भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने और चाकू से हमला कर सात लोगों की हत्या करने के दोषी शख्स को मंगलवार को फांसी दी गई। न्याय मंत्री योशीहिसा फुरुकावा ने कहा, तोमोहिरो कातो को टोक्यो जेल में फांसी दे दी गई है। जापान ने मृत्युदंड को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


फुरुकावा ने कहा कि जघन्य और हिंसक अपराध करने के दोषियों के लिए मृत्युदंड एक उचित प्रतिक्रिया है और इसे खत्म करना इस समय उचित नहीं है। फुरुकावा ने कहा, कातो ने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी, ‘एक नृशंस कृत्य जिसके बेहद गंभीर नतीजे निकले और समाज पर गंभीर असर पड़ा।' 
विज्ञापन


जून 2008 में हमले में कातो अपने ट्रक को अकिहाबारा इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग क्षेत्र में सड़क पर ले गया जिससे भीड़ उसकी चपेट में आ गई और तीन पैदल यात्रियों की मौत हो गई। इसके बाद वह वाहन से उतरा और चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में 10 अन्य घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed