सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says Just little while longer Strait of Hormuz reopen will seize control of oil reap profits iran us

Trump: 'बस कुछ समय और फिर खुल जाएगा होर्मुज', ईरान से जंग के बीच ट्रंप बोले- तेल पर कब्जा कर कमाएंगे मुनाफा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 03 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलकर तेल से मुनाफा कमा सकता है। उन्होंने यह बयान सोशल ट्रुथ पर लिखा। बता दें, फिलहाल ईरान ने इस मार्ग को बंद कर दिया है। ईरानी नेतृत्व सिर्फ मित्र देशों के जहाजों को गुजरने दे रहा है।

Trump says Just little while longer Strait of Hormuz reopen will seize control of oil reap profits  iran us
ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के दबाव में झुकने के तैयार नहीं है। इसी बीच उनका एक बड़ा बयान सामने आया। ट्रंप ने कहा है कि अगर थोड़ा और समय मिला तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल सकता है और वहां से तेल लेकर बड़ा मुनाफा कमा सकता है। उनके इस बयान ने पहले से चल रहे संघर्ष को और संवेदनशील बना दिया है।
Trending Videos


ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका के पास इतनी क्षमता है कि वह होर्मुज को खोलकर तेल आपूर्ति को फिर से चालू कर सकता है। फिलहाल ईरान ने इस अहम समुद्री रास्ते को बंद कर दिया है। इस कारण दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ट्रंप ने होर्मुज पर सीधा नियंत्रण लेने की बात कही?
ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका होर्मुज पर सीधा नियंत्रण लेने की सोच रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वहां से तेल लेकर मुनाफा कमा सकता है। यह बयान कूटनीतिक से ज्यादा आक्रामक माना जा रहा है। इससे यह भी साफ होता है कि अमेरिका अब इस संकट को सिर्फ बातचीत से नहीं बल्कि ताकत के जरिए हल करने की दिशा में भी सोच रहा है।

ये भी पढ़ें- अबू धाबी में मिसाइल हमले के बाद गिरा मलबा: पांच भारतीय समेत कई घायल; यूएई ने अब तक कितने हमलों को किया नाकाम?

क्या ईरान ने होर्मुज बंद कर दिया है?
ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से करीब 20 प्रतिशत वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चिंता बढ़ गई है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

क्या युद्ध अब और फैलता जा रहा है?
यह संघर्ष अब सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहा है। अमेरिका और इस्राइल ने ईरान और लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हाल के दिनों में हमलों की संख्या कुछ कम हुई है, लेकिन पूरी तरह रुकी नहीं है।

क्या अमेरिका और बड़े हमले की तैयारी में है?
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है। ट्रंप ने नागरिक बिजली ढांचे पर हमले की भी चेतावनी दी है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में अमेरिका इस संघर्ष से बाहर निकल सकता है, लेकिन इसके लिए कोई तय समय नहीं बताया गया है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed