Video: ऋषि सुनक ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को खिलाई मां के हाथों की बनी बर्फी; तारीफ करते नहीं थके जेलेंस्की
ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने खुलासा किया है कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति की डाउनिंग स्ट्रीट की हालिया यात्रा के दौरान उनके साथ अपनी मां उषा के द्वारा बनाई गई भारतीय मिठाई बर्फी साझा की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में, जहां कुछ देशों ने यूक्रेन को अपना साथ दिया है, तो कुछ ने चुप्पी साध रखी है। दोनों देशों के नेता ही हार मानने को तैयार नहीं है। इस युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भारतीय भी उत्साहित दिख रहे। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को खास मिठाई गिफ्ट की है। इस खास पल का एक वीडिया सुनक ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने खुलासा किया है कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति की डाउनिंग स्ट्रीट की हालिया यात्रा के दौरान उनके साथ अपनी मां उषा के द्वारा बनाई गई भारतीय मिठाई बर्फी साझा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनक अपनी मां के द्वारा बनाई गई बर्फी का जिक्र कर रहे हैं, साथ ही जेलेंस्की भारतीय मिठाई बर्फी का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
पिछले महीने सुनक हाई स्ट्रीट फार्मेसी की भूमिका का विस्तार करने के लिए राज्य द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए एक नई सरकारी योजना शुरू करने के लिए साउथेम्प्टन के अपने गृहनगर पहुंचे थे। उनके माता-पिता उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। सुनक ने कहा कि मेरी मां के पास कुछ भारतीय मिठाई थीं जो वह मुझे देना चाहती थीं जो उन्होंने बनाई थीं। उस समय तो संभव नहीं हो पाया, लेकिन हाल ही में एक फुटबॉल मैच में उन्होंने मुझे मिठाइयां दीं।
सुनक ने आगे बताया कि इसके बाद मेरी मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुई। हम दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी जेलेंस्की को भूख सी लगी। ऐसे में मैंने अपनी मां द्वारा मिठाइयां उन्हें पेश की। उन्होंने मिठाई खाई और खूब तारीफ की। दिल को छू लेने वाला वीडियो ऋषि सुनक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'ऐसा हर दिन नहीं होता है कि वोलोदिमीर जेलेंस्की आपकी मां के घर की बनी मिठाई ट्राई करें।