फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian drone attack on the Russian city of Nizhnekamsk kills 13, authorities say

यूक्रेन ने रूस पर किया भीषण हमला: निजनेकाम्स्क शहर में ड्रोन हमले,  13 लोगों की मौत

Mon, 10 Aug 2026 05:16 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, कीव
पीटीआई, कीव Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Ukrainian drone attack on the Russian city of Nizhnekamsk kills 13, authorities say
रूस-यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : पीटीआई

रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से युद्ध में तेजी देखने को मिल रही है। रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन की ओर से सोमवार को भीषण हमले किए गए।  रूस के निजनेकाम्स्क शहर में यूक्रेन की ओर से सोमवार को किए गए ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य घायल हो गए। तातारस्तान क्षेत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तेल शोधन केंद्र को बनाया ड्रोन से निशाना
हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि यूक्रेनी ड्रोन ने किस चीज को निशाना बनाया, लेकिन यह शहर रूस का एक अहम तेल शोधन केंद्र है, जहां दो बड़ी रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र मौजूद हैं।
विज्ञापन


लंबी दूरी के ड्रोन के जरिए हमलों को अंजाम दे रहा यूक्रेन
यूक्रेन ने हाल के महीनों में लगभग रोज ही लंबी दूरी के ड्रोन के जरिये रूस के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इन हमलों से रूस में ईंधन की कमी की स्थिति पैदा हुई है, तेल शोधन क्षमता प्रभावित हुई है और आम जनता में चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि यह अभियान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर आने और चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

तातारस्तान प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के प्रेस सेवा कार्यालय के मुताबिक, निजनेकाम्स्क शहर में सोमवार सुबह औद्योगिक और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर ‘‘बड़ा’’ ड्रोन हमला किया गया। यूक्रेनी अधिकारियों ने फिलहाल इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। निजनेकाम्स्क यूक्रेन की सीमा से करीब 1,200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है।


जेलेंस्की ने रविवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हम पूरी तरह से उचित जवाब दे रहे हैं और रूस के हर हमले का जवाब दिया जाएगा। रूस के युद्ध का असर अब अपने ही घर यानी रूस में अधिक से अधिक महसूस किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस युद्ध के जारी रहने का एकमात्र कारण यह है कि रूस इसे समाप्त नहीं करना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed