सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump Claims He Ended India-Pakistan Conflict, Says Nobel Peace Prize Eluded Him

Donald Trump: 'मैंने भारत-पाक संघर्ष रोका...'; नोबेल नहीं मिलने पर ट्रंप का छलका दर्द; ओबामा पर भी साधा निशाना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 12 Jan 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार निराशा जताते हुए दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका और आठ युद्ध समाप्त किए, लेकिन उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।

US President Donald Trump Claims He Ended India-Pakistan Conflict, Says Nobel Peace Prize Eluded Him
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका और कुल आठ युद्ध समाप्त किए। ट्रंप ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला, जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 2009 में यह पुरस्कार मिला था।
Trending Videos


ट्रंप ने कहा मैंने आठ युद्ध खत्म किए। अगर आप उन युद्धों को देखें, ये आसान नहीं थे। भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ने वाले थे। लेकिन हमने आठ युद्धों को रोक दिया, कुछ युद्ध 30 साल से भी लंबे समय तक चल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई और आठ युद्ध समाप्त नहीं कर पाया। ट्रंप ने ओबामा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पुरस्कार मिला, जबकि वे यह भी नहीं जान पाए कि क्यों मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कर चुके है संघर्ष रोकने का दावा
ट्रंप का यह दावा पिछले कुछ महीनों में लगातार दोहराया जा रहा है। उन्होंने मई 2025 में सोशल मीडिया पर कहा था कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिकी मध्यस्थता के बाद तत्काल युद्धविराम स्वीकार किया। हालांकि, भारत ने हमेशा किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें:- What Is Mission Arctic Sentry: ट्रंप ग्रीनलैंड हथियाने पर अड़े, आर्कटिक सेंट्री मिशन के तहत NATO क्या करेगा?

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में तेल और गैस उद्योग के नेताओं से मिलने के दौरान कहा चाहे लोग मुझे पसंद करें या न करें, मैंने आठ बड़े युद्धों को समाप्त किया, कुछ युद्ध 36, 32, 31, 28 और 25 वर्षों से चल रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच भी युद्ध शुरू ही होने वाला था, आठ विमानों को मार गिराया गया और मैंने इसे बिना परमाणु हथियारों के जल्दी रोक दिया। ट्रंप ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि ट्रंप ने युद्ध रोककर करोड़ों जिंदगियों को बचाया।

एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा भारत और पाकिस्तान, दोनों परमाणु संपन्न देश, बड़े संघर्ष के लिए तैयार थे। आठ विमान गिराए गए और मैंने इसे रोक दिया। हर युद्ध रोकने पर नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

जानिए बिन्दुवार भारत- पाकिस्तान संघर्ष की कहानी
  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले (22 अप्रैल 2025) में 26 लोगों की मौत हुई।
  • जिसके जवाब में भारत ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
  • लगातार चार दिनों तक भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई और जमीनी संघर्ष से तनाव बढ़ा। 
  • इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से संपर्क कर संघर्षविराम का अनुरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों की सहमति बनी।
  • हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई 2025 को घोषणा की कि उन्होंने दोनों देशों के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम सुनिश्चित किया।
  • भारत ने इस दावे को हमेशा नकारा और किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया।
  • जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से अमेरिका और चीन की भूमिका की सराहना की।
  • इसके बाद से अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने का दावा कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed