सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USISF Central budget reforms will boost global investment says India-US Strategic Forum

USISF: केंद्रीय बजट के सुधारों से बढ़ेगा वैश्विक निवेश, भारत-अमेरिकी रणनीतिक मंच ने जताया भरोसा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदार मंच (USISF) ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें प्रौद्योगिकी आधारित सुधार, व्यापार सुगमता और क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा पर जोर है। बजट से निवेश, रोजगार और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। क्लाउड और डाटा सेंटर पहल भारत को डिजिटल सेवाओं का वैश्विक केंद्र बना सकती हैं।

USISF Central budget reforms will boost global investment says India-US Strategic Forum
बजट 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदार मंच (यूएसआईएसएफ) ने केंद्रीय बजट का स्वागत कर कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित सुधारों, क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा और व्यापार सुगमता पर इसका जोर भारत को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में और अधिक आकर्षक बनाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रखे गए बजट पर यूएसआईपीएफ ने सतत विकास, रोजगार सृजन और व्यापार सुगमता वृद्धि वाले प्रगतिशील-व्यापक राजकोषीय ढांचे के लिए भारत सरकार की प्रशंसा की।

Trending Videos


यूएसआईपीएफ ने कहा, बजट में प्रौद्योगिकी आधारित सुधारों, क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा और व्यापार सुगमता पर जोर यूएसआईपीएफ की प्राथमिकताओं के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। मंच के अध्यक्ष-सीईओ मुकेश अघी ने कहा, बजट सीमा शुल्क, कराधान व रणनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधारों को आगे बढ़ाता है जो प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाते हैं और निवेश को बढ़ावा दे भारत की आर्थिक संरचना का हर तरह के आधुनिकीकरण करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसआईएसएफ ने बजट पर क्या कहा?
यूएसआईएसएफ ने कहा कि बजट में क्लाउड-डाटा केंद्र पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत कुछ करेंगे। बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश उत्प्रेरित होगा, निर्यात राजस्व बढ़ेगा। ये पहल भारत का प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करेगी, जिससे देश उन्नत डिजिटल सेवाओं के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

यूएसआईएसएफ ने प्रत्यक्ष कराधान और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण में महत्वपूर्ण सुधारों का भी स्वागत किया। उद्योग जगत ने स्थानीय एआई, आईटी और डाटा सेंटर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए घोषित उपायों का स्वागत किया है, जिससे भारत का आईटी इकोसिस्टम मजबूत होगा व प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

सिंगापुर में भारतीय समुदाय भी खुश
सिंगापुर में भारतीय व्यापार समुदाय भी खुश है। समुदाय ने केंद्रीय बजट का स्वागत कर कहा, यह बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटलीकरण, नवोन्मेष तथा वित्तीय अनुशासन पर आधारित दीर्घकालिक एवं सतत विकास के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा, सिंगापुर के व्यवसायों के लिए यह बजट पारस्परिक रूप से लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed