{"_id":"649ee908c446d2cdd30e162b","slug":"wagner-chief-s-sprawling-business-empire-around-the-world-and-prigozhin-net-worth-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुतिन को ललकारने वाले की कहानी: जेल गए-ठेला लगाया, अब दर्जनों कारोबार; हर साल बेच रहे दो हजार करोड़ का सोना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुतिन को ललकारने वाले की कहानी: जेल गए-ठेला लगाया, अब दर्जनों कारोबार; हर साल बेच रहे दो हजार करोड़ का सोना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:28 PM IST
सार
जेल से बाहर आने के बाद प्रिगोझिन ने एक छोटा सा कारोबार शुरू किया और हॉट डॉग का स्टॉल लगाया। वैगनर समूह के कमांडर प्रिगोझिन की संपत्ति करीब एक बिलियन अमेरिकी डॉलर की है। उनके करोबार का दायरा रूस के अलावा कई अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
प्रिगोझिन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
विस्तार
पिछले दिनों रूस में निजी सेना वैगनर का विद्रोह दुनियाभर में चर्चा में रहा। इस बीच, अमेरिका ने मंगलवार को वैगनर ग्रुप को धन मुहैया कराने वाली अवैध सोने की अफ्रीकी खदानों पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही येवगेनी प्रिगोझिन से जुड़ी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। इन तमाम घटनाक्रमों के बीच सवाल उठने लगा है कि रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ बगावत की बिगुल फूंकने वाले प्रिगोझिन कितने अमीर हैं? आइए जानते हैं...
Trending Videos
पुतिन और प्रिगोझिन।
- फोटो : Social Media
पहले जानते हैं कौन हैं येवगेनी प्रिगोझिन
येवगेनी प्रिगोझिन रूस की निजी सेना वैगनर समूह के मुखिया हैं। उनका जन्म साल 1961 में लेनिनग्राड में हुआ था। 1981 में येवगेनी को मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी का दोषी पाए जाने पर 13 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सोवियत यूनियन के पतन के बाद येवगेनी को नौ साल की सजा के बाद ही रिहा कर दिया गया था।

जेल से बाहर आकर शुरू किया छोटा कारोबार
जेल से बाहर आने के बाद येवगेनी ने एक छोटा सा कारोबार शुरू किया और हॉट डॉग का स्टॉल लगाया। इसके बाद येवगेनी ने एक रेस्तरां खोला। जल्द ही येवगेनी का रेस्तरां काफी प्रसिद्ध हो गया। येवगेनी के रेस्तरां की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन विदेशी मेहमानों को इस रेस्तरां में खाना खिलाने ले जाने लगे। इस तरह येवगेनी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीब आए। येवगेनी की पहचान पुतिन के रसोइए के रूप में हो गई। कैटरिंग के कारोबार से येवगेनी प्रिगोझिन ने खूब पैसा कमाया।

- फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में फैला हुआ है कारोबार
वैगनर समूह के कमांडर प्रिगोझिन की संपत्ति करीब एक बिलियन अमेरिकी डॉलर की है। उनके करोबार का दायरा रूस के अलावा कई अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में फैला हुआ है। प्रिगोझिन की गतिविधियां अफ्रीका के कम से कम 10 देशों में फैली हैं। यहां वह सुरक्षा और हथियार प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान करने से लेकर खनन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में लगे हैं।
उनका तेल, गैस, हीरे और सोने में भी कारोबार है। इसी साल फरवरी में एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें दावा किया गया कि येवगेनी प्रिगोझिन ने पिछले चार वर्षों में सूडान, सीरिया और अन्य देशों में तेल, गैस, हीरे और सोने के उत्पादन से 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की है।

पाबंदियों के बावजूद बढ़ाया कारोबार
साल-दर-साल बढ़ते कारोबार के बीच प्रिगोझिन को आर्थिक प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ा है। पहली बार दिसंबर 2016 में उन्हें अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा और 2021 में उन्हें एफबीआई की वांछित सूची में डाल दिया गया।
हालांकि, प्रिगोझिन के खिलाफ कई वर्षों के पश्चिमी प्रतिबंध सूडान और सीरिया जैसे देशों में तेल, गैस, हीरे और सोने से होने वाली करोड़ों की कमाई को रोकने में विफल रहे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि एवरो पोलिस को देश के गृहयुद्ध के दौरान आईएसआईएस से तेल क्षेत्रों को मुक्त कराने वाले वैगनर सैनिकों के बदले में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद से ऊर्जा रियायतें मिली थीं। पाबंदियों के बावजूद, कंपनी ने 2020 में 134 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बिक्री की और 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर का शुद्ध मुनाफा कमाया। इससे रूस को वापस भेजी गई इक्विटी पर 180% रिटर्न मिला।

gold mine
- फोटो : istock
कई देशों में छोटे-छोटे व्यापार
प्रिगोझिन की कंपनी एम इन्वेस्ट सूडान में सोने के खनन में काम कर रही है। कंपनी पर जुलाई 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, फिर भी अगले वर्ष 2.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बिक्री हुई। प्रिगोझिन की कुछ कंपनियों ने पश्चिमी देशों द्वारा उन्हें बंद करने से पहले अपना परिचालन अन्य व्यवसायों में स्थानांतरित कर दिया था। सीरियाई तेल क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी मर्करी को 2021 में यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। प्रतिबंधों से पहले तीन वर्षों में कंपनी ने 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर के उत्पाद बेचे।

इन क्षेत्रों में भी है कारोबार
दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिकन पूरी तरह से वैगनर के शिकंजे में है। वैगनर समूह को यहां की सबसे बड़ी सोने की खदान से हर साल 2,378 करोड़ रुपए की कमाई होती है। वैगनर समूह और प्रिगोझिन ने कई शेल कंपनियों के जरिए सुरक्षा और खनन सहित सभी लाइसेंस हथिया लिए हैं।
गोल्ड माइनः राजधानी बांगुई से 400 किमी दूर स्थित डेस्सिमा गोल्ड माइन में दो साल पहले तक हाथ से खुदाई होती थी। सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि वैगनर यहां हैवी मशीनरी से काम कर रहे हैं। वह यहां से सालाना 4.2 टन सोना निकाल रहे हैं, जिसका बाजार मूल्य 2,378 करोड़ रुपए है।
इमेज बिल्डिंग: वैगनर समूह कई सामाजिक पहल से जुड़े काम भी करता है। वैगनर समूह यहां रेडियो स्टेशन और सौन्दर्य प्रतियोगिताएं स्पॉन्सर करता है। यहां के चर्च को रूस आर्थिक मदद देता है। 2021 में 'टूरिस्ट' फिल्म देखने बांगुई स्टेडियम में हजारों लोग उमड़े थे। वैगनर से ही संबंधित कंपनी द्वारा निर्मित इस फिल्म में वैगनर का ही महिमामंडन किया गया था।
टिम्बर: 2021 में वैगनर समूह ने बोइस रोग सालु कंपनी के नाम से लाइसेंस लिया। उसे 1.86 लाख हेक्टेयर वन का एकाधिकार मिल गया। 27 एकड़ पर टिम्बर यार्ड बना है। टिम्बर से वैगनर को सालाना 44 करोड़ की कमाई होती है। यहां से लकड़ी चीन, डेनमार्क, फ्रांस और पाकिस्तान पहुंचती है।
बीयर: फैमस बीयर टिलोर को कंपनी वैगनर समूह का शीर्ष अधिकारी चलाता है। इस सस्ती वोदका का मुकाबला फ्रांस की केसल बेवरेज से है। मार्च 2023 में वैगनर यूनिफॉर्म में आए चार लोगों ने केसल बेवरेज के बांगुई प्लांट में आग लगा दी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया।
ये कार है पसंदीदा
पिछले कुछ वर्षों में वैगनर-समर्थित एक्सट्रैक्टिव कंपनियों को बड़े सरकारी अनुबंध प्राप्त हुए हैं। ये प्रिगोझिन की संपत्ति का एक अहम हिस्सा हैं। प्रिगोझिन के पास एक निजी जेट है और ब्लू लिंकन कॉन्टिनेंटल उनकी पसंदीदा कार है। साल 2017 में 200 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वह पीटरबर्ग के 83वें सबसे अमीर व्यक्ति थे।