सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   West Asia Tension Donald Trump said the US is quadrupling its weapons production News In Hindi

कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब अपने आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। दूसरी ओर अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने क्षेत्र को बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी हथियार उत्पादन को बढ़ाने पर अपनी नई योजना का एलान करते हुए सख्त संदेश दिया है। आइए जानते हैं।

West Asia Tension Donald Trump said the US is quadrupling its weapons production News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब अपने आठवें दिन में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद भी अमेरिका और इस्राइल का ईरान ताबड़तोड़ हमले और ईरान का इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है। दोनों तरफ से जारी बमबारी के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और हथियार उत्पादन चौगुना करने की योजना का खुलासा किया है।

Trending Videos


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य हथियार निर्माण कंपनियों के साथ एक अहम बैठक की। इसमें उन्होंने प्रोडक्शन और प्रोडक्शन शेड्यूल पर चर्चा की। साथ ही उच्च‑स्तरीय हथियार के उत्पादन को चार गुना बढ़ाए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन जल्द से जल्द हासिल करना लक्ष्य
अपने पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि इन हथियारों का उत्पादन जल्द से जल्द और उच्च मात्रा में हासिल करना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इन हथियारों के उत्पादन विस्तार का काम तीन महीने पहले ही शुरू हो चुका है और कई हथियारों की निर्माण प्रक्रिया अब भी चल रही है।

ये भी पढ़ें:- ईरान को अमेरिकी ठिकानों की जानकारी दे रहा रूस?: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच बड़ा दावा, समझिए क्या है इसके मायने

बैठक में कौन-कौन शामिल रहे?
अपने पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि बैठक में अमेरिका की प्रमुख सैन्य हथियार निर्माण कंपनियों के सीईओ, जिनमें बीएई सिस्टम्स, बोइंग, हनीवेल एयरोस्पेस, एल3 हैरिस मिसाइल सॉल्यूशंस, लॉकहीड मार्टिन, नॉर्थ्रॉप ग्रुमन और रेथियन शामिल थे। ट्रंप के अनुसार, इन कंपनियों ने उत्पादन और उत्पादन शेड्यूल को लेकर विस्तार से चर्चा की और उच्च मात्रा में हथियार बनाने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि बैठक के समापन पर अगले दो महीनों में एक और बैठक निर्धारित की गई है।

अमेरिक में गोला-बारूद हथियार का जखीरा
अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास मध्यम और उच्च मध्यम श्रेणी के गोला‑बारूद की आपूर्ति लगभग अनंत है। उन्होंने यह भी बताया कि इन हथियारों का प्रयोग पहले ईरान में किया गया और हाल ही में वेनेजुएला में भी इसका इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इन स्तरों पर अपने ऑर्डर भी बढ़ा दिए हैं ताकि आवश्यकतानुसार उत्पादन जारी रहे। ट्रंप के इस बयान से यह तो साफ है कि अमेरिका न केवल अपने हथियार भंडार को बढ़ा रहा है, बल्कि रक्षा कंपनियों के उत्पादन विस्तार से रोजगार और तकनीकी विकास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें:- US-वेनेजुएला के रिश्तों में नई शुरुआत?: राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच क्या सोंच रहे ट्रंप?

दूसरी ओर विशेषज्ञों की माने तो यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है और अमेरिका अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना चाहता है। अमेरिका यह दिखाना चाहता है कि वह किसी भी संघर्ष के लिए तैयार है और उसके पास पर्याप्त हथियार और गोला‑बारूद उपलब्ध हैं। वहीं, कुछ विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि वास्तविक हथियार भंडार की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं की गई है और प्रचारित अनंत आपूर्ति की धारणा वास्तविकता से थोड़ी भिन्न हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed