भारत को 'कोहिनूर' लौटाएगा ब्रिटेन?: किंग चार्ल्स से न्यूयॉर्क के मेयर की अपील; ममदानी के बयान से चर्चाएं तेज
क्या ब्रिटेन भारत को कोहिनूर हीरा लौटाएगा? ये सवाल एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। वहीं, उनके दौरे को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वे किंग चार्ल्स से कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने का अनुरोध करेंगे।
विस्तार
यह भी पढ़ें - ट्रंप और किंग्स चार्ल्स तृतीय हैं चचेरे भाई?: दोनों के बीच 500 साल पुराना रिश्ता! ऐसे जुड़ी रिश्ते की कहानी
कोहिनूर पर जोहरान ममदानी का बयान
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क में 9/11 स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह के दौरान राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद कहा, 'अगर मुझे राजा से अलग से बात करने का मौका मिलता, तो मैं शायद उन्हें कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए प्रोत्साहित करता।'
#WATCH | "If I were to speak to the King separately from that, I would probably encourage him to return the Kohinoor diamond," says New York Mayor Zohran Mamdani on meeting King Charles III during the wreath-laying ceremony at the 9/11 memorial in New York.
(Source: Mayor Zohran… pic.twitter.com/EExmI1ypqA— ANI (@ANI) April 29, 2026
कोहिनूर हीरे का इतिहास
दरअसल, कोहिनूर हीरा भारत के आंध्र प्रदेश के कोल्लूर खान से निकला था और यह कई भारतीय शासकों, मुगलों और सिखों, के पास रहा। लेकिन साल 1849 मेंद्वितीय एंग्लो-सिख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। उस समय मात्र 10 साल के महाराजा दलीप सिंह से एक समझौते पर हस्ताक्षर करवाकर यह हीरा ब्रिटेन ले जाया गया। आज यह हीरा लंदन के लंदन के टॉवर में रखा हुआ है और ब्रिटिश शाही ताज का हिस्सा है। भारत लंबे समय से इसे वापस लाने की मांग करता रहा है और इसे 'लूटी गई धरोहर' मानता है।
अमेरिका के दौरे पर किंग चार्ल्स तृतीय
मेयर ममदानी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब किंग चार्ल्स न्यूयॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 11 सितंबर 2001 के हमलों की 25वीं बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में खुद ममदानी भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें - King Charles In NY: 9/11 मेमोरियल पहुंचे किंग चार्ल्स-क्वीन कैमिला; आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
जोहरान ममदानी का भारत से गहरा रिश्ता
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी का भारत से भी गहरा रिश्ता है। उनकी मां मीरा नायर भारत में जन्मी हैं। ऐसे में उनका यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और ऐतिहासिक जुड़ाव को भी दर्शाता है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि क्या ब्रिटेन को अपने कब्जे में रखी ऐतिहासिक वस्तुएं; जैसे कोहिनूर - उन देशों को वापस कर देनी चाहिए, जहां से वे लाई गई थीं। भारत समेत कई देशों का मानना है कि यह सिर्फ एक हीरे का मामला नहीं, बल्कि इतिहास में हुए अन्याय को सुधारने का सवाल है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
