फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US Israel Gaza Russia Ukraine politics Bangladesh Nepal and crime hindi news

World News: इस्राइल पर बोले ट्रंप - नेतन्याहू को बचाने के लिए ICC तक संघर्ष; पीएम मोदी को न्योता देगा PAK

Sat, 01 Aug 2026 05:45 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Aug 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
World Updates US Israel Gaza Russia Ukraine politics Bangladesh Nepal and crime hindi news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बचाने के प्रयास का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईसीसी में अमेरिका की तरफ से चलाया जा रहा अभियान नेतन्याहू को बचाने के लिए ही चलाया जा रहा है, इसमें उनका कोई भी हित नहीं है। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों को टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्ध समाप्त कराया है। बता दें कि मई, 2026 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई दहशतगर्दों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे। तीन-चार दिन खिंचे इस संघर्ष के बाद ट्रंप ने अचानक सीजफायर का एलान किया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने पुष्टि की थी। हालांकि, सरकार अभी तक किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार करने से इनकार किया है।

विज्ञापन


एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को न्योता देगा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने कहा है कि वह 2027 में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए भारत को न्योता भेजेगा। पाकिस्तान का कहना है कि शिखर सम्मेलन के मेजबान के तौर पर सभी सदस्य देशों को न्योता देना उसकी जिम्मेदारी है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या 2027 के एससीओ समिट के मेजबान के नाते पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समिट के लिए न्योता दिया जाएगा। अंद्राबी ने कहा, हां, शंघाई सहयोग संगठन के सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को न्योता दिया जाएगा, अगर वे सरकार प्रमुख के स्तर पर शामिल होना चाहें। न्योता भेजा जाएगा क्योंकि मेजबान के तौर पर यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है। हम समिट मीटिंग के लिए सभी राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को न्योता देंगे। एससीओ की शिखर बैठकराष्ट्रपति स्तर पर होती है। एससीओ समिट और सरकार के प्रमुखों की बैठकों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बारी-बारी से हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed