Aaj Ka Vrishabha Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए तनावग्रस्त रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
आज आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। व्यापार में आप किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी।
विस्तार
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। व्यापार में आप किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप दान धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको अपनी संतान की उलझन को दूर करने की कोशिश करें, जिसके लिए आपको उनसे बातचीत करने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।
शुभ रंग: हरा
उपाय
- शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
- घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X