Weekly Luckiest Zodiac Sign 15 to 21 December 2025: दिसंबर का नया सप्ताह प्रारंभ हो चुका है, जिसके पहले दिन सफला एकादशी का योग बना हुआ है। इस सप्ताह सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे। वह धनु राशि में अपना स्थान लेंगे। यहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रह आदित्य मंगल योग का निर्माण करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। इसी के साथ महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत भी इस सप्ताह रखा जाएगा। वहीं 20 दिसंबर 2025 को वृश्चिक से धनु राशि में शुक्र का गोचर होगा। ऐसे में ग्रहों की चाल और तीज-त्योहारों का संयोग इस सप्ताह कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। इन जातकों को धन लाभ से लेकर नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Weekly Lucky Rashifal: दिसंबर का नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी ? जानें किसकी चमकेगी किस्मत
Weekly Luckiest Zodiac Sign 15 to 21 December 2025: ग्रहों की चाल और तीज-त्योहारों का संयोग इस सप्ताह कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। इन जातकों को धन लाभ से लेकर नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। इस सप्ताह आपको नए रोजगार की प्राप्ति होगी। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होती नजर आएंगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना उचित रहेगा। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से भौतिक सुख बढ़ेगा। आपका प्रमोशन होने के पूरे योग बनेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और आप किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। पदोन्नति या मनचाहे तबादले की दिशा में किया जा रहा प्रयास सफल होगा। मेष राशि वालों को लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
Saptahik Ank Jyotishfal (15-21 Dec): इस सप्ताह मूलांक 1 और 5 के बदलेंगे हालात, पढ़ें इस सप्ताह का अंक ज्योतिषफल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। यदि पूर्व में आपने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया था, तो इस समय राहत मिलेगी। जीवन में आने वाली तमाम तरह की कठिनाईयों को आप अपनी बुद्धि से मात देंगे। मेहनत का मनचाहा फल मिलने से आपके जीवन में सकारात्मकता का स्तर और बढ़ेगा। विवाह के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। धन लाभ होगा और मनचाहा रोजी-रोजगार मिलने से मन प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी या किसी परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए प्रयास कर रहे थे, तो मनचाही सफलता मिलेगी।
Saptahik Love Rashifal: शुक्र-चंद्रमा की युति लाएगी रिश्तों में नयापन, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। निवेश में अच्छा रिटर्न मिलेगा। यदि आप नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं, तो इस दृष्टि यह समय शुभ कहा जाएगा। धनु राशि वालों की उनके लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। यात्राएं करेंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धनु राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। निवेश से बड़ा धन लाभ होगा। बाजार में आई मंदी भी आपको परेशान करेगी। इससे आपके भीतर सकारात्मक विचारों की वृद्धि होगी। इस सप्ताह सभी टारगेट पूरे होंगे।
Saptahik Rashifal 15 To 21 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का तीसरा सप्ताह
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X