Audi Q9: ऑडी ने पेश की सबसे बड़ी और महंगी SUV; लग्जरी फीचर्स व दमदार इंजन से लैस, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
Audi Q9 SUV: प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए ऑडी ने अपनी अब तक की सबसे दमदार और महंगी एसयूवी क्यू9 (Audi Q9) से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की फ्लैगशिप 7-सीटर SUV होगी, जिसे Q7 से ऊपर पोजिशन किया गया है। भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत, पावरफुल इंजन ऑप्शंस और गजब के इंटीरियर फीचर्स क्या हैं? आइए जानते हैं इस नई फ्लैगशिप SUV की हर एक खास बात विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Audi Q9 India Launch: ऑडी ने अपनी अब तक की सबसे विशाल और लग्जरी 3-Row वाली फ्लैगशिप एसयूवी ऑडि Q9 से पर्दा उठा दिया है। देश की अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट में यह गाड़ी सीधे बीएमडब्ल्यू X7 और मर्सिडीज-बेंज GLS को टक्कर देगी। इस धांसू SUV में ऑटोमैटिक डोर्स, 3-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, 591 hp तक की दमदार पावर और 130 kmph तक की ऑटोमैटेड ड्राइविंग जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। आखिर भारत में यह कब आ रही है और इसके इंटीरियर में क्या खास है? आइए जानते हैं।
भारत में कब होगी पेश और कितनी हो सकती है कीमत?
- देश में यह प्रीमियम एसयूवी 2027 की दूसरी तिमाही यानी Q2 2027 में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसे भारत में लोकल असेंबल किया जाएगा।
- संभावित कीमत: अगर इसके दाम की बात करें तो जर्मनी में इसकी शुरुआती कीमत 1,08,400 यूरो (टैक्स और ड्यूटी से पहले लगभग 1.18 करोड़ रुपये) है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू हो सकती।
डिजाइन और साइज में कितनी बड़ी है नई Audi Q9?
- अगर इसके डिजाइन की बात करें, तो यह तो लग्जरी कार लवर्स को खूब आकर्षित कर सकती है। कंपनी की यह अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी मानी जा रही है।
- इसका आकार इसे प्रीमियम फुल-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत पहचान देता है। इसकी लंबाई 5,309 mm, चौड़ाई 2,010 mm, ऊंचाई 1,794 mm और व्हीलबेस 3,138 mm है। कंपनी इसमें 20 से 23 इंच तक के व्हील ऑप्शन भी दे रही है, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाते हैं।
एक्सटीरियर में क्या-क्या मिलेगा नया?
- एक्सटीरियर के मामले में भी यह एसयूवी किसी से कम नहीं है। नई Audi Q9 का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाया गया है। इसमें डिजिटल मैटरिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो सड़क पर वार्निंग सिंबल प्रोजेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा रात में डायरेक्शनल इंडिकेटर को जमीन पर प्रोजेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है।
- साथ ही इस प्रीमियम एसयूवी में बड़ा इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल, कर्व्ड डिजिटल OLED टेललाइट्स और कोलिजन डिटेक्शन सेंसर वाले ऑटोमैटिक डोर्स दिए गए हैं, जो इसे हाई-टेक लुक देते हैं।
- टॉप SQ9 वेरिएंट में अलग डिजाइन वाला फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और खास व्हील डिजाइन देखने को मिलेगा, जिससे इसका लुक और ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है।
इंटीरियर में कैसा अनुभव मिलेगा?
- ऑडी क्यू9 को स्टैंडर्ड रूप से 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है। वहीं, अतिरिक्त कीमत देकर ग्राहक 6-सीटर कैप्टन चेयर लेआउट भी चुन सकते हैं।
- इस SUV की सबसे बड़ी खासियत यह है कि तीनों रो की सभी सीटें पावर एडजस्टेबल हैं, जिससे हर यात्री को बेहतर आराम मिलता है।
डैशबोर्ड पर मिलेंगी तीन बड़ी स्क्रीन
- इतना ही नहीं, नई ऑडी Q9 का केबिन पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.5-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें प्राइवेसी मोड की सुविधा भी दी गई है।
- तीनों स्क्रीन एंड्रॉयड ऑटोमोटिव ओएस पर काम करती हैं, जिससे यूजर्स को आधुनिक और सहज डिजिटल अनुभव मिलता है।
(नोट: एंड्रॉइड ऑटोमोटिव ओएस (Android Automotive OS - AAOS) यह गूगल की ओर से बनाया गया एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम होता है, जिसे सीधे कारों के हार्डवेयर और इंफोटेनमेंट सिस्टम पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह किसी फोन पर निर्भर नहीं होता, बल्कि कार का अपना मुख्य सिस्टम होता है।)
लग्जरी फीचर्स से है भरपूर
- ऑडी क्यू9 में भर-भर के लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस होता है।
- SUV में 22-स्पीकर बैंग एंड ओल्फसेन साउंड सिस्टम मिलता है, जिसमें हेडरेस्ट स्पीकर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा तीनों रो में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।
- सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। इसमें लेवल-2 ADAS और नया Adaptive Driving Assistant Plus मिलता है। यह सिस्टम मंजूर हाईवे पर 130 kmph तक आंशिक रूप से ऑटोमैटेड ड्राइविंग की सुविधा देता है, जो Audi के लिए पहली बार है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Audi Q9 अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी।
- जर्मनी में इसे 3.0-लीटर V6 डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 299 hp की पावर और 630 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा।
- अमेरिकी बाजार में Audi Q9 को 2.9-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा, जो 429 hp की पावर देता है।
- हीं, टॉप SQ9 वेरिएंट में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलेगा। यह इंजन 591 hp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक यह SUV 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 4 सेकंड में पकड़ सकती है।