सब्सक्राइब करें

Bajaj Platina 110 और CT 110 में से कौन सी बाइक है किफायती ? जानें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 26 Jul 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Bajaj CT110 Vs Bajaj Platina 110 H-Gear which bike is best for daily use
Bajaj Platina 110 Vs CT 110 - फोटो : Amar Ujala

बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल बाइक CT110 और प्लेटिना दोनों बाइक को अपडेट करके मार्किट में उतारा है। दोनों ही बाइक 115cc इंजन से लैस हैं लेकिन कीमत और फीचर्स के मामलें में यहां कुछ फर्क है। ऐसे में जो ग्राहक इन दोनों बाइक्स को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हैं वो इस रिपोर्ट को जरूर देखें।   


 

Trending Videos

लुक्स और डिजाइन

Bajaj CT110 Vs Bajaj Platina 110 H-Gear which bike is best for daily use
बजाज CT 110 - फोटो : bajaj auto

बजाज CT110 और प्लेटिना दोनों बाइक्स एक ही सेगमेंट में जरूर आती हैं लेकिन दोनों का स्टाइल एक दूसरे से जुदा भी है। बजाज CT110 जहां बेसिक एंट्री लेवल बाइक है तो वही प्लेटिना में प्रीमियम क्वालिटी देखने को मिलती है। ये दोनों ही बाइक्स डेली इस्तेमाल के लिए बनाई गई हैं। इनके डिजाइन में भी आपको फर्क नजर आएगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Bajaj CT110 Vs Bajaj Platina 110 H-Gear which bike is best for daily use
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala

बजाज CT110 और प्लेटिना में 115cc का एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हैं जो 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। दोनों में पावर और टॉर्क समान है। लेकिन जहां CT110 में 4 स्पीड गियर दिए हैं तो वही प्लेटिना में अब 5 स्पीड गियर मिलेंगे जिसे H गियर का नाम दिया है। ऐसे में समूथ राइड आपको प्लेटिना से मिलेगी साथ ही हाइवे के हिसाब से भी यह बाइक बढ़िया साबित हो सकती है।

ब्रेक

Bajaj CT110 Vs Bajaj Platina 110 H-Gear which bike is best for daily use
Bajaj Platina 110 H Gear vs TVS Victor - फोटो : Amar Ujala

प्लेटिना के फ्रंट में व्हील में 240mm का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 110mm का ड्रम ब्रेक मिलेगा। सेफ्टी के लिहाज से इसमें CBS फीचर शामिल किया गया है जिसकी वजह से अचानक और असरदार ब्रेकिंग लगती है। जबकि CT110 के दोनों टायर्स में 130mm के ड्रम ब्रेक लगे हैं। हालांकि बजाज ने इस बाइक में डिस्क ब्रेक तो नहीं दिये हैं, लेकिन इसमें एंटी-स्किड (Anti Skid) ब्रेकिंग सिस्टम दिया है, जिससे काफी असरदार ब्रेकिंग मिलती है। 

विज्ञापन

कीमत

Bajaj CT110 Vs Bajaj Platina 110 H-Gear which bike is best for daily use
बजाज प्लेटिना ऑफर - फोटो : bajaj auto

नई CT110 के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रखी है। जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये रखी है। वही नई Bajaj Platina 110 H-Gear के ड्रम वेरिएंट की कीमत 53,376 रुपये है। जबकि इसके डिस्क वेरिएंट कीमत 55,373 रुपये है। यहां पर कीमत में एक बड़ा अंतर आप देख सकते हैं क्योकिं कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में यहां दोनों बाइक्स के बीच फर्क है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed