बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग इन दिनों लाइम लाइट से दूर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रही हैं। गुल पनाग अभिनय, मॉडलिंग, मैराथनिंग, रोड ट्रिपिंग, कार और मोटरसाइकिल अवार्ड ज्यूरी पैनलिंग, एनिमल लविंग, ब्रांड एंडोर्सिंग और पॉलिटिक्स जैसी कई भूमिकाएँ निभा चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इनका एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बाइक को साफ करते दिख रही हैं। गुल पनाग का बाइक के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। आइए दिखाते हैं उनकी कुछ दिलचस्प वाहन....
गुल पनाग के पास F650 Funduro बाइक मौजूद है जिसमें 650सीसी का 4स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 48 बीएचपी की पावर जनरेट करता है हीरो होंडा 1990 के दशक में बीएमडब्लू एफ 650 Funduro को भारत ले आया था। उस समय इस बाइक की कीमत 4 लाख रुपये थी जिसकी वजह से खरीदारों को यह बाइक आकर्षित नहीं कर पाई ।
बुलेट का नाम सुनकर सिर्फ लडकों का दिल धड़के इस बात को गुल पनाग ने गलत साबित कर दिया है। रॉयल एनफील्ड की बाइक इलेक्ट्रा इनकी कुछ पसंदीदा बाइक्स में से एक है। जिसे गुल पनाग के शहर में घूमने के लिए इस्तेमाल करती हैं। अभिनेत्री को अक्सर रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा की सवारी करते हुए देखा गया है, जो 350cc के इंजन से लैस है।
गुल पनाग हरे भरे घर के मालिकन है। हरे रंग की इस साख को जोड़ते हुए उनके पति ऋषि अत्तारी ने उन्होंने भारत का एकमात्र ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ गिफ्ट किया था। महिंद्रा का यह ई2ओ वाहन उन लोगों के लिए एक आदर्श है जो एक दिन में 80 किलोमीटर से कम की यात्रा करते हैं। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार में CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जिसका मतलब शहर की सड़कों पर गाड़ी चलाना महज एक हवा है।
गुलपनाग के पास एक ऑडी क्यू 5 लक्जरी क्रॉसओवर कार भी है। इससे पहले इनके पास बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज 520 डी सेडान थी। ऑडी क्रॉसओवर एक बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और खराब सड़क से निपटने की क्षमता रखती है।