{"_id":"5c63fbbebdec2258bd0c8c62","slug":"maruti-is-offering-bumper-discount-on-all-cars-here-is-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी की हैचबैक कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, चेक करें आॅफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति सुजुकी की हैचबैक कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, चेक करें आॅफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 13 Feb 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Maruti suzuki cars
Link Copied
मारुति सुजुकी जनवरी में कारों की बिक्री के मामले में टॉप पर काबिज रही। लेकिन पिछले महीने के मुकाबले कंपनी को सेल में केवल 0.2 प्रतिशत की बढ़त हासिल हुई। ऐसे में फरवरी को भुनाने के लिए मारुति ने अपनी गाड़ियों के अलग अलग मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। देखें किस मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट....
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Alto 800 के स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल पर 53,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं कंपनी CNG वाले वेरिएंट पर 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट मुहैया करा रही है।
Trending Videos
2 of 6
maruti alto k10
Maruti Suzuki Alto K10
Alto 800 के बड़े भाई कहे जाने वाले Alto K10 के एएमटी वेरिएंट पर कंपनी 58,000 का डिस्काउंट दे रही है। वहीं इसके पेट्रोल मॉडल पर 53,000 रुपये और CNG मॉडल पर 48,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
maruti suzuki celerio x
Maruti Suzuki Celerio
Alto K10 के जैसे ही Celerio के भी AMT वेरिएंट पर कंपनी द्वारा अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 63,000 का डिस्काउंट दे रही है। वहीं इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट पर 58,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 48,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
4 of 6
2018 Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी थर्ड जेनरेशन Swift के पेट्रोल वेरिएंट पर 33,000 रुपये और और डीजल वेरिएंट पर 43,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बाजार में Swift का मुकाबला Hyundai Grand i10 और Ford Figo से होता है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर पर 58,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कार का मुकाबला भारत में Honda Amaze और Ford Aspire जैसी कारों से रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।