{"_id":"5c63f471bdec22738a474b4c","slug":"pakistan-can-beat-indian-cricket-team-in-world-cup-2019-says-moin-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विश्वकप में टीम इंडिया से हारने का कलंक धो सकता है पाकिस्तान'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विश्वकप में टीम इंडिया से हारने का कलंक धो सकता है पाकिस्तान'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 13 Feb 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
विश्व कप में अब तक छह बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है और हर बार भारतीय टीम जीती है। अब दोनों टीमें 16 जून को क्रिकेट के इस महाकुंभ में आमने सामने होंगी। 30 मई से शुरू होने वाले इस विश्वकप को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने बड़ा बयान दिया है।
Trending Videos
2 of 5
अपने दौर के उम्दा विकेटकीपर रहे मोईन खान का मानना है कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम विश्वकप में हमेशा भारत से हारने का कलंक धोकर चिर प्रतिद्वंद्वी पर पहली जीत दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोईन ने जीटीवी चैनल पर कहा, ‘मौजूदा टीम विश्वकप में भारत पर पहली जीत दर्ज कर सकती है क्योंकि यह काफी प्रतिभाशाली टीम है। इसमें गहराई और विविधता है और सरफराज अहमद का खिलाड़ियों से अच्छा तालमेल है।’
4 of 5
विश्वकप 1992 और 1999 टीम के सदस्य रहे मोईन ने कहा कि उन्हें इस बार पाकिस्तान की जीत का यकीन है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम ने दो साल पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्हें हराया और इंग्लैंड में जून में हालात हमारे अनुकूल होंगे क्योंकि हमारे पास उनसे बेहतर गेंदबाज हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
इंग्लैंड में होने वाले इस विश्वकप में मोईन ने भारत और इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, ‘यह दिलचस्प विश्वकप होगा और मुझे लगता है कि पाकिस्तानी टीम भारत को हरा देगी। हम दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे मैच खेलकर विश्व कप में जा रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।