भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी सुजुकी ने चुपके से बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली WagonR के 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि बीएस-4 की तुलना में इस वर्जन की कीमत करीब आठ हजार रुपये बढ़ गई हैं।
MARUTI SUZUKI ने चुपके से लॉन्च की WagonR 1.0L बीएस-6, कीमत में हुई आठ हजार की बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले के मुकाबले कम माइलेज
मारुति सुजुकी की बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली 1.0 लीटर की WagonR का माइलेज पहले के मुकाबले कम है। यह अब 21.79 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगी, जो पहले के मुकाबले 0.71 किमी प्रतिलीटर कम है।
1.2 इंजन WagonR जून में हुई थी लॉन्च
भारत और जापान की कार निर्माता कंपनियों ने जून में 1.2 लीटर इंजन वाली WagonR लॉन्च की थी। तब इसकी कीमत 5.10 लाख से लेकर 5.91 लाख रुपये तक रखी गई थी। यह पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गेयर बॉक्स से लैस है।
WagonR हैचबैक प्रीमियम की चल रही तैयारी
कंपनी जल्द ही WagonR का हैचबैक प्रीमियम वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह वर्जन नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। इस वर्जन में कई खास फीचर्स दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कंपनी को अभी हाल ही में WagonR के लिए ग्लोबल क्रैश स्टार रेटिंग में मात्र दो स्टार की रेटिंग दी गई थी।
कीमत तय
कंपनी ने 1.0 लीटर इंजन वाली WagonR की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4.42 लाख रुपये तय की है। जबकि इसके LXi और VXi वर्जन की कीमत 4.42 लाख से लेकर 4.87 लाख रुपये तक है।