सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki subscription plans: Now bring home a New 2021 Maruti Suzuki WagonR, Ignis or S-Cross at just Rs 12,722 per month

मात्र 13 हजार रुपये चुका कर घर ले जाएं 2021 मॉडल की नई Maruti WagonR, इन शहरों के ग्राहकों को मिलेगा फायदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

  • कंपनी का कहना है कि ये कारें व्हाइट और ब्लैक नंबर प्लेट के साथ दी जाएंगी और जिन 8 शहरों में ये प्लान उपलब्ध होगा, वहां के ग्राहकों के नाम रजिस्टर्ड की जाएंगी।
  • ग्राहक को केवल सब्सक्रिप्शन राशि चुकानी होगी और वे बिल्कुल नई कार घर ले जा सकेंगे।

maruti suzuki subscription plans: Now bring home a New 2021 Maruti Suzuki WagonR, Ignis or S-Cross at just Rs 12,722 per month
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मारुति सुजुकी ने हाल ही में एलान किया है कि वह अपनी कुछ और कारों को 'सब्सक्रिप्शन प्लान' में शामिल किया है। वहीं कंपनी ने अब इस प्लान में वैगनआर, इग्निस और एस-क्रॉस को शामिल किया है। हालांकि ये सब्सक्रिप्शन प्लान केवल दिल्ली-एनसीआर, बंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होंगे।

Trending Videos

इससे पहले ग्राहक सब्सक्रिप्शन प्लान में मारुति के एरेना शोरूम से बिकने वाली स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा और अर्टिगा और प्रीमियम नेक्सा शोरूम से बेची जाने वाली बलेनो, सियाज और XL6 को ही चुन सकते थे। वहीं कंपनी ने वैगनआर, इग्निस और एस-क्रॉस को इस प्लान में शामिल करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
 

  • सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत ग्राहक अगर मारुति वैगन आर चुनते हैं, तो इसे LXi वैरियंट के उन्हें 12,722 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे। इस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.45 लाख रुपये है, जिसकी ऑन रोड कीमत 4.90 लाख रुपये पड़ती है। 48 महीनों के सब्सक्रिप्शन में ग्राहक कुल 6,10,656 रुपये चुकाते हैं।
  • इग्निस सिग्मा वैरियंट के लिए यह राशि 13,772 रुपये प्रति माह होगी और यह प्लान 48 महीने के लिए होगा।
  • कंपनी का कहना है कि ये कारें व्हाइट और ब्लैक नंबर प्लेट के साथ दी जाएंगी और जिन 8 शहरों में ये प्लान उपलब्ध होगा, वहां के ग्राहकों के नाम रजिस्टर्ड की जाएंगी।
  • ग्राहक को केवल सब्सक्रिप्शन राशि चुकानी होगी और वे बिल्कुल नई कार घर ले जा सकेंगे।


कंपनी के मुताबिक मासिक राशि में गाड़ी की मेंटेनेंस कॉस्ट, 24x7 रोड साइड असिस्टेंस और इंश्योरेंस शामिल होगा। वहीं ग्राहक अपनी पसंद से 24, 36 और 48 महीने का प्लान चुन सकेंगे। ग्राहकों को प्लान को आगे बढ़ाने, वाहन अपग्रेड करने और मार्केट कीमत पर कार को खरीदने का विकल्प भी मिलेगा।  
 
मारुति ने अपना सब्सक्रिप्शन प्लान पिछले साल के मध्य में लॉन्च किया था। यह योजना खासकर उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है जिनकी ट्रांसफरेबल जॉब है या जो हर छह महीने में कार बदलना पसंद करते हैं। य़ा फिर ऐसे ग्राहक जिनके पास डाउनपेमेंट के लिए पैसे नहीं हैं। मारुति ने ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Maruti Suzuki Subscribe नाम से सबस्क्रिप्शन प्रोग्राम पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन का झंझट खत्म

वहीं ग्राहक चाहें तो कार सफेद नंबर प्लेट (ग्राहक के नाम पर रजिस्ट्रेशन) या फिर काली नंबर प्लेट (ऑरिक्स के नाम पर रजिस्ट्रेशन) का विकल्प भी चुन सकते हैं। ऑरिक्स मारुति सुजुकी डीलर चैनल के जरिए गाड़ी की मैंटेनेंस, इंश्योरेंस कवरेज और रोड साइड असिस्टेंस की जिम्मेदारी उठाएगी। मासिक शुल्क में पंजीकरण की लागत, बीमा और नवीकरण तथा सामान्य रखरखाव शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed