{"_id":"591c166c4f1c1b8e29f22cf4","slug":"maruti-suzuki-will-bring-new-s-cross-facelift-till-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली तक आएगा मारुति एस क्रॉस का फेसलिफ्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दीवाली तक आएगा मारुति एस क्रॉस का फेसलिफ्ट
Updated Wed, 17 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
s cross facelift
विज्ञापन
जिस कार के जरिए मारुति सुजुकी ने अपने प्रीमियम ब्रांड नेक्सा की शुरुआत की थी अब उस कार का नाम था एस क्रॉस। अधिक कीमत होने के वजह से उस समय कार को उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। अब इस बात को तकरीबन ढाई साल हो गए और अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस खबर की पुष्टि मारुति सुजुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-रिसर्च एंड डेवलपमेंट सीवी रमन ने दी।
Trending Videos
इसे भी पढ़ेंः Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवी रमन ने डिजायर के लॉन्चिंग के समय मीडिया से बातचीत में बताया कि एस क्रॉस का फेसलिफ्ट बाजार में दीवाली के आसपास आएगा। सुजुकी ने एस क्रॉस को पिछले साल 2016 के पेरिस मोटर शो में प्रदर्शित किया था। उम्मीद की जा रही है कि भारत में जब इसका फेसलिफ्ट आएगा तो वह ठीक इसी कार जैसा ही होगा जिसे पेरिस में दिखाया गया था। बदलाव के तौर पर इस कार में पूरी तरह से नया अपराइट ग्रिल वर्टिकल स्लैट के साथ, तथा रीडिजाइन्ड बंपर बड़े रेडिएटर ग्रिल और नए प्रोजक्टर हेडलैंप के साथ लगाया जाएगा।
इसके इंटीरियर में भी ढेर सारे बदलाव दिखेंगे। इन बदलावों में आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डायल नए एमआईडी के साथ, नया इंटीरियर कलर कांबीनेशन, कंट्रास्ट सिलाई के साथ अपहोल्सट्री तथा डैशबोर्ड के लिए नए वेरिएंट विकल्प मौजूद होंगे। वैश्विक स्तर पर सुजुकी एस क्रॉस को 1.6 लीटर पेट्राल और डीजल इंजन के साथ बेचती है। इस कार के डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और 1.3 लीटर व 1.6 लीटर के साथ ही बिकती रहेगी जबकि पेट्रोल की जगह कंपनी का नया 1.4 लीटर बूस्टरजेट इंजन लगाया जाएगा। कंपनी इस कार को नेक्सा के जरिए ही बेचती रहेगी।
