सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bikes Under ₹70,000: Top Mileage Kings Giving Up to 70 KMPL Perfect Every Budget

Bikes Under 70000: किफायती दाम और 70 KMPL का माइलेज, जानें क्यों ये बाइक्स हैं बन रही युवाओं की पहली पसंद

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 08 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Mileage Bikes India 70 kmpl: भारतीय सड़कों पर आज भी 100cc और 110cc सेगमेंट की बाइक्स का दबदबा है। इसके पीछे लो-मेंटनेंस और पॉकेट फ्रेंडली होना माना जा रहा है। आइए जानते हैं उन टॉप मॉडल्स के बारे में जिन्होंने इस साल भी लोगों का दिल जीता हुआ है...
 

Bikes Under ₹70,000: Top Mileage Kings Giving Up to 70 KMPL Perfect Every Budget
टीवीएस स्पाेर्ट - फोटो : tvsmotor
विज्ञापन

विस्तार

भारत में बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के काम, ऑफिस जाने या छोटे सफर के लिए कम्यूटर बाइक्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ज्यादातर खरीदार ऐसी मोटरसाइकिल चाहते हैं जो कम कीमत, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस दे सके। अगर आप कम बजट में ऐसी बाइक तलाश रहे हैं जो कीमत में सस्ती हो और माइलेज भी शानदार दे, तो भारतीय बाजार में कई भरोसेमंद विकल्प मौजूद हैं। करीब 70 हजार रुपये के बजट में हीरो, होंडा, बजाज और टीवीएस जैसी कंपनियों की कम्यूटर बाइक्स मिल जाती हैं। 100cc से 110cc इंजन वाली ये बाइक्स रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाई गई हैं और इनमें से कई मॉडल लगभग 70 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करते हैं।
Trending Videos


टीवीएस स्पाेर्ट: स्टाइल के साथ जबरदस्त बचत
किफायती बाइक्स में टीवीएस स्पाेर्ट एक बड़ा नाम है। करीब 55 हजार की शुरुआती एक्स-शोरूम की कीमत इसे बजट में फिट बनाती है।
  • इंजन: 109.7cc
  • माइलेज: लगभग 70 kmpl
  • खासियत: इसकी स्पोर्टी डिजाइन युवाओं को भी अपनी ओर खींचती है।
ये भी पढ़े: Car Tips: कार की उम्र बढ़ानी है तो भूलकर भी नजरअंदाज न करें मेंटेनेंस की ये गलतियां, जेब पर पड़ सकता है भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज प्लेटिना 110: आराम और एवरेज का संगम

बजाज की प्लैटिना को झटका प्रूफ राइड के लिए जाना जाता है। ये करीब 70 हजार की कीमत वाली ये बाइक लंबी दूरी तय करने वालों की पहली पसंद बन गई इै। इसका:
  • इंजन: 115.45cc
  • माइलेज: करीब 70 kmpl
  • खासियत: इसमें मिलने वाला कंफर्टेबल सस्पेंशन खराब रास्तों पर भी थकान महसूस नहीं होने देता।

होंडा शाइन100: भरोसे का दूसरा नाम
होंडा की शाइन सीरीज ने हमेशा ग्राहकों का विश्वास जीता है। 100cc सेगमेंट में यह बाइक करीब 65 हजार में एक बेहतरीन डील है।
  • इंजन: 98cc
  • माइलेज: लगभग 55 kmpl (शहर के ट्रैफिक में भी स्मूद)
  • खासियत: होंडा का रिफाइंड इंजन और आसान हैंडलिंग।
ये भी पढ़े: Driving Licence: 16 साल की उम्र में भी बन सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए नियम और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हीरो एचएफ डीलक्स: गांव हो या शहर, सबकी पसंद

हीरो की यह बाइक अपनी मजबूती के लिए बेहतर मानी जाती है। लगभग 57 हजार की एक्स-शोरूम कीमत पर यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इसका:
  • इंजन: 97cc
  • माइलेज: 70 kmpl तक का दमदार औसत।
  • खासियत: इसका मेंटेनेंस खर्च न के बराबर है और सर्विस नेटवर्क देश के कोने-कोने में फैला है।
क्यों पसंद की जाती हैं कम्यूटर बाइक्स?
कम्यूटर मोटरसाइकिलों की मांग भारत में लगातार बनी रहती है क्योंकि इनमें कई फायदे मिलते हैं। जैसे बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस खर्च, हल्का वजन और आसान हैंडलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया मानी जाती हैं।

माइलेज बढ़ाने के तरीके
हालांकि एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिर्फ अच्छी बाइक खरीदना काफी नहीं है। बेहतर माइलेज के लिए:
  • टायर प्रेशर: हमेशा सही हवा रखें।
  • समय पर सर्विस: एयर फिल्टर और चेन की सफाई माइलेज बढ़ाती है।
  • स्मूद राइडिंग: अचानक ब्रेक मारने या क्लच दबाकर रखने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed