{"_id":"63d4c8a66d19385366396eef","slug":"bumper-booking-for-maruti-cars-over-four-lakhs-of-orders-pending-jimny-fronx-breeza-baleno-grand-vitara-2023-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Cars: मारुति की कारों के लिए हो रही बंपर बुकिंग, कंपनी के पास पेंडिंग हुए लाखों ऑर्डर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Cars: मारुति की कारों के लिए हो रही बंपर बुकिंग, कंपनी के पास पेंडिंग हुए लाखों ऑर्डर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:38 PM IST
सार
मारुति सुजुकी की कारों के लिए देशभर में बंपर बुकिंग हो रही है। कंपनी के लाखों पेंडिंग ऑर्डर हो गए हैं। कंपनी की किन कारों की सबसे ज्यादा डिमांड हो रही है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी के लिए साल 2023 की शुरूआत काफी अच्छी हो रही है। साल के पहले ही महीने में कंपनी के पास इतनी ज्यादा बुकिंग्स हो गई हैं कि पेंडिंग ऑर्डर की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की कौन सी कारों की बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड है।
Trending Videos
लाखों ऑर्डर पेंडिंग
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी के लिए साल 2023 की शुरूआत काफी अच्छी रही है। कंपनी के पास जनवरी महीने में ही लाखों ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास मौजूदा समय में करीब 4.05 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं। जबकि बुकिंग्स लगातार जारी हैं।
मारुति के पेंडिंग ऑर्डर के लिए नए वाहनों का योगदान काफी ज्यादा है। कंपनी ने कुछ समय पहले हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दो नई एसयूवी को पेश किया था और उनके लिए बुकिंग्स को भी शुरू कर दिया था। मारुति की ओर से पेश की गई एसयूवी जिम्नी को औसतन एक हजार बुकिंग्स रोजाना मिल रही हैं। इस एसयूवी के लिए बुकिंग्स 11 हजार के आंकड़ें को पार कर चुकी है। जबकि दूसरी एसयूवी फ्रॉन्क्स के लिए भी अब तक करीब चार हजार बुकिंग्स हो चुकी हैं। वहीं कंपनी की अन्य एसयूवी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के लिए काफी ज्यादा बुकिंग्स हो रही हैं।
दिसंबर 2022 की बात करें तो कंपनी के पास तब कुल पेंडिंग ऑर्डर 3.63 लाख थे। इन पेंडिंग ऑर्डर में से 1.19 लाख ऑर्डर नए लॉन्च किए गए मॉडल्स के थे। इन मॉडल्स में ग्रैंड विटारा और ब्रेजा फेसलिफ्ट जैसे मॉडल्स शामिल थे।
कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान दो एसयूवी को पेश किया था। दोनों ही एसयूवी के लिए बुकिंग्स को शुरू भी कर दिया गया था। लेकिन अभी कंपनी ने इन दोनों ही एसयूवी की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही एसयूवी को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।