{"_id":"69cf72120bdee240f309f3ec","slug":"chennai-wins-india-s-internet-speed-race-hyderabad-and-bangalore-secure-top-3-spots-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: इंटरनेट स्पीड रैंकिंग में इस शहर ने मारी बाजी, बंगलुरु-हैदराबाद को पछाड़ा, आपकी सिटी किस नंबर पर?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Report: इंटरनेट स्पीड रैंकिंग में इस शहर ने मारी बाजी, बंगलुरु-हैदराबाद को पछाड़ा, आपकी सिटी किस नंबर पर?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Ookla report 2026 India internet speed: डिजिटल इंडिया के दौर में अब डेटा सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लोगों की तेजी से कनेक्टिविटी बन गया है। लोगों को एक देश से दूसरे देश में बैठे लोगों से बात करने, इंटरनेशनल मीटिंग से जुड़ने, बिजनेस करने या हर छोटे-बड़े कामों के लिए तेज इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे तेज इंटरनेट किस शहर में चलता है। या फिर क्या आप ये जानतें है कि आपका शहर इंटरनेट स्पीड की रिपोर्ट में किस नंबर पर है? इस रिपोर्ट में विस्तार से सबकुछ जानिए...
Ookla रिपोर्ट 2026
- फोटो : amarujala.com
विज्ञापन
विस्तार
Mobile internet speed India: स्पीडटेस्ट प्लेटफॉर्म Ookla (ओकला) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कुछ शहर इंटरनेट स्पीड के मामले में बाकी शहरों से काफी आगे निकल चुके हैं। चेन्नई 51 Mbps की औसत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के साथ भारत में नंबर-1 स्थान पर है। इस सूची में आईटी हब बेंगलुरु दूसरे पायदान पर है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली और मायानगरी मुंबई भी इस रेस में तेजी से सुधार कर रहे हैं।
Fastest internet speed cities in India: यहां पेश है भारत के सबसे तेज इंटरनेट वाले शहरों की खास रिपोर्ट
Chennai internet speed: चेन्नई बना सबसे तेज इंटरनेट वाला शहर
रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई ने इंटरनेट स्पीड के मामले में सबको चौंका दिया है। यहां औसतन 51 Mbps की मोबाइल इंटरनेट स्पीड रिकॉर्ड की गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चेन्नई में समुद्र तटीय क्षेत्र होने की वजह से इंटरनेशनल सबमरीन केबल्स का लैंडिंग पॉइंट होना और टेलीकॉम कंपनियों की ओर से यहां किया गया भारी निवेश इसे देश का सबसे मजबूत नेटवर्क हब बनाता है।
Bangalore average internet speed: बंगलुरु: आईटी हब का दबदबा बरकरार
देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में औसत स्पीड 42.50 Mbps दर्ज की गई है। हजारों टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स के गढ़ होने के नाते यहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद एडवांस है। यहां फाइबर नेटवर्क का घनत्व अन्य शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है, जिससे यूजर्स को स्टेबल और हाई-स्पीड कनेक्शन मिलता है।
Haidrabad internet speed: हैदराबाद: तीसरे स्थान पर बनाई जगह
दक्षिण भारत का एक और प्रमुख आईटी केंद्र हैदराबाद अब इंटरनेट स्पीड के मामले में टॉप-3 में शामिल हो गया है। यहां औसतन 38 Mbps की स्पीड रिकॉर्ड की गई है। तेजी से बढ़ते हाई-टेक सिटी एरिया और 5G नेटवर्क के सफल विस्तार ने हैदराबाद को दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से आगे निकाल दिया है।
New Delhi or Mumbai internet speed: दिल्ली और मुंबई: 5G से बदल रही तस्वीर
देश की राजधानी दिल्ली में औसत इंटरनेट स्पीड 32 Mbps के आसपास बनी हुई है। हालांकि यह अभी भी टॉप-2 से पीछे है, लेकिन 5G सेवाओं के आने के बाद यहां की स्पीड में पिछले एक साल में जबरदस्त उछाल देखा गया है। मुंबई में भी नेटवर्क डेंसिटी बढ़ने की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग का अनुभव पहले से कहीं बेहतर हुआ है।
Fastest internet city India: भारत में क्यों बढ़ रही है इंटरनेट की रफ्तार?
रिपोर्ट के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज इंटरनेट का मतलब सिर्फ तेज डाउनलोडिंग नहीं है, बल्कि यह ऑनलाइन शिक्षा, वर्क फ्रॉम होम, टेलीमेडिसिन और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों को नई मजबूती दे रहा है। तेज इंटरनेट स्पीड न केवल आम लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि देश के डिजिटल विकास को भी मजबूती दे रही है। आने वाले समय में 5G के और विस्तार और नई तकनीकों के आने से भारत इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में और मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Trending Videos

- 5G का विस्तार: जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने देश के कोने-कोने में 5G पहुंचा दिया है, जिससे मोबाइल इंटरनेट की औसत स्पीड कई गुना बढ़ गई है।
- फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क: घरों और ऑफिसों में अब कॉपर वायर की जगह फाइबर केबल ले रहे हैं, जो बिना किसी रुकावट के हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करते हैं।
- प्रतिस्पर्धा: टेलीकॉम कंपनियों के बीच कम कीमत में बेहतर सर्विस देने की होड़ का सीधा फायदा ग्राहकों को स्पीड के रूप में मिल रहा है।