{"_id":"6392e63d71292b15a76c39bc","slug":"citroen-cars-price-hike-from-january-2023-price-can-increase-up-to-16-thousand-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen Price Hike: नए साल पर सिट्रॉएन की कारें भी होंगी महंगी, 16 हजार रुपये तक बढ़ सकती है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen Price Hike: नए साल पर सिट्रॉएन की कारें भी होंगी महंगी, 16 हजार रुपये तक बढ़ सकती है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:50 PM IST
सार
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन ने भी नए साल में कारें महंगी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी नए साल में अपनी सी3 और सी5 कारों पर 16 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।
विज्ञापन
1 of 5
सिट्रॉएन सी5
- फोटो : Citroen India
Link Copied
सिट्रॉएन इंडिया की ओर से भी जानकारी दी गई है कि कंपनी नए साल में एक जनवरी से कारों की कीमतों में इजाफा कर देगी। कंपनी भारत में बेची जाने वाली दोनों कारों की कीमतों में 1.5 से दो फीसदी की बढ़ोतरी करेगी।
Trending Videos
वैरिएंट के आधार पर बढ़ेंगी कीमत
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : citroen india
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से कीमतों को वैरिएंट के आधार पर बढ़ाया जाएगा। इसी आधार पर सी3 की कीमतों में 8800 रुपये और सी5 की कीमतों में 16300 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। बढ़ी हुई कीमत नए स्टॉक पर ही लागू होगी। पुराने स्टॉक के खत्म होने तक ग्राहक पुराने दाम पर ही कार खरीद पाएंगे।
दिसंबर महीने में कंपनी की ओर से कारों पर छूट दी जा रही है। यह छूट स्टॉक खत्म होने तक जारी रहेगी। फिलहाल कंपनी की ओर से साल के आखिरी महीने में तीस हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10 हजार रुपये की कीमत का दो साल का मेंटिनेंस डिस्काउंट दिया जा रहा है। मौजूदा ऑफर के तहत कार को खरीदने पर 5.88 लाख रुपये की जगह सिर्फ 5.58 लाख रुपये देने होंगे।
कंपनी की कारों को वैसे तो ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। वहीं चेन्नई, बेंगलुरू, कोयंबटूर, हैदराबाद, कालीकट, कोच्चि, विशाखापट्टनम, पुणे, मुंबई, सूरत, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुरूग्राम, दिल्ली और चंडीगढ़ में शोरूम से भी कार को बुक और खरीदा जा सकता है।
सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में दो कारों को ऑफर किया जाता है। इनमें सी3 और सी5 एयरक्रॉस शामिल हैं। सी3 की भारत में एक्स शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये है।
वहीं सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 36.67 लाख रुपये से हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।