{"_id":"63369cbfe116ce47f41eb063","slug":"citroen-introduces-future-electric-car-will-run-400-km-in-single-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen Oli: सिट्रॉएन ने पेश की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किलोमीटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen Oli: सिट्रॉएन ने पेश की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किलोमीटर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:27 PM IST
सार
सिट्रॉएन ने अपनी कॉन्सेप्ट कार ओली को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक ये कार कई मायनों में खास होगी। अभी कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया गया है लेकिन भविष्य में बेहतर रेंज के साथ इसका प्रोडक्शन वर्जन लाया जाएगा।
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन ने अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट कार को वजन में हल्का रखने की कोशिश की है। साथ में कई फीचर्स को कार में दिया गया है। इसे सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन कब तक लाया जा सकता है।
Trending Videos
कैसा है डिजाइन
2 of 5
सिट्रॉएन ओली
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने अपनी कॉन्सेप्ट कार का डिजाइन लीक से हटकर दिया है। कार के फ्रंट में कोई ग्रिल नहीं दी गई है। इसकी जगह बॉडी इन बिल्ट बंपर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आगे की ओर फ्लैट बोनट के साथ बड़े साइज का लोगो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा होगा प्रोडक्शन वर्जन
3 of 5
सिट्रॉएन ओली
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन में 40 KWH की बैटरी का उपयोग कर सकती है। जिससे ये कार सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो ये 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। कार को फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 23 मिनट में 20 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
कार की खासियत ये है कि इसके बंपर और व्हील आर्च पचास फीसदी रिसाइकिल प्लास्टिक से बनाए गए हैं और ये 100 फीसदी तक खुद ही रिसाइकिल हो जाते हैं। कंपनी ने इसके टायरों को भी खास तरह से बनवाया है। गुड ईयर कंपनी के साथ मिलकर बनाए गए टायरों में सिंथेटिक सामग्री की जगह सूरजमुखी का तेल, देवदार के रेजिन और पूर्ण प्राकृतिक रबर जैसी सामग्री का उपयोग किया गया है।
इस कार की तीसरी खासियत ये है कि इसे ना सिर्फ बिजली से चलाया जा सकता है बल्कि जरूरत के समय इससे दूसरे डिवाइस को भी बिजली दी जा सकेगी। इसमें 3.6kW का सॉकेट आउटपुट दिया गया है जिससे ये तीन हजार वॉट के डिवाइस को करीब 12 घंटे तक बिजली दे सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X