सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Cruise Control Motorcycles It Worth Buying Pros Cons Buying Advice Explained

Cruise Control: बाइक में क्रूज कंट्रोल जैसा लग्जरी फीचर सिर्फ मार्केटिंग का दिखावा? खरीदने से पहले जान लें बात

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 03 Feb 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Premium Bike Features India: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अब मोटरसाइकलें सिर्फ माइलेज और पावर तक सीमित नहीं रहीं। कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दे रही हैं। यह फीचर लंबी दूरी की यात्राओं में कलाई के दर्द से राहत और बेहतर माइलेज देता है, लेकिन भारतीय सड़कों की अनिश्चितता और महंगे मेंटेनेंस जैसे इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं।

Cruise Control Motorcycles It Worth Buying Pros Cons Buying Advice Explained
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : cruise control bikes
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आजकल भारत में कई मिड-रेंज और प्रीमियम मोटरसाइकलों में क्रूज कंट्रोल फीचर मिलने लगा है। ये फीचर लंबी दूरी की राइड को आरामदायक बनाता है, लेकिन खराब सड़कों और शहरों में इसके नुकसान भी हैं। अगर आप भी बाइक लेने का सोच रहे हैं तो खरीदने से पहले इसके फायदे और सीमाएं जानना जरूरी है।

Trending Videos

मोटरसाइकल में क्रूज कंट्रोल क्या होता है?

क्रूज कंट्राेल को बाइक का ऑटो-पायलट मोड कहा जा सकता है। जब राइडर किसी तय स्पीड जैसे 80 किलोमीटर प्रति घंटा, पर क्रूज कंट्रोल ऑन करता है तो बाइक उसी रफ्तार पर अपने आप चलती रहती है और एक्सीलेटर को लगातार पकड़कर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही राइडर ब्रेक दबाता है या क्लच लेता है, यह सिस्टम तुरंत बंद हो जाता है और पूरा कंट्रोल फिर से राइडर के हाथ में आ जाता है। इसका मकसद बाइक को एक स्थिर और स्मूथ स्पीड पर चलाए रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Auto Sales: भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए सुपर जनवरी, 27 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री के साथ बना नया रिकॉर्ड

इसका फायदा कहां मिलता है?

क्रूज कंट्रोल का सबसे बड़ा फायदा लंबी दूरी और हाइवे राइडिंग में मिलता है। लगातार एक्सीलेटर पकड़कर रखने से हाथों, कलाई और उंगलियों में जो थकान और दर्द होता है, क्रूज कंट्रोल उसे काफी हद तक कम कर देता है। इससे राइड ज्यादा आरामदायक हो जाती है और लंबी यात्राओं में थकान महसूस नहीं होती। यही वजह है कि टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी माना जाता है।

ओवरस्पीडिंग चालान से राहत

एक समान स्पीड पर बाइक चलने से माइलेज में भी सुधार देखने को मिलता है। जब स्पीड बार-बार कम-ज्यादा नहीं होती, तो इंजन पर दबाव कम पड़ता है और फ्यूल की खपत नियंत्रित रहती है। खासकर हाइवे पर सीधी सड़कों पर क्रूज कंट्रोल इस्तेमाल करने से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिल सकती है। इसके अलावा, स्पीड लिमिट सेट होने के कारण बाइक तय रफ्तार से ऊपर नहीं जाती, जिससे अनजाने में होने वाली ओवरस्पीडिंग और चालान का खतरा भी कम हो जाता है।

 

हालांकि भारतीय सड़कों की स्थिति को देखते हुए क्रूज कंट्रोल हर जगह फायदेमंद नहीं है। शहरों, गांवों और खराब सड़कों पर गड्ढे, जानवर, ट्रैफिक और स्पीड ब्रेकर आम हैं, जहां बार-बार ब्रेक और एक्सीलेटर की जरूरत पड़ती है। ऐसी परिस्थितियों में क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि अचानक प्रतिक्रिया देने में थोड़ी देरी हो सकती है।

ये भी पढ़े: Budget 2026-27: बजट 2026 में 'मेक इन इंडिया' पर जोर, वैश्विक व्यापार में भारत की तैयारी

क्रूज कंट्रोल के नुकसान और चुनौतियां

क्रूज कंट्रोल वाली बाइक्स का मेंटेनेंस भी थोड़ा महंगा हो सकता है। इस फीचर के लिए राइड बाई वायर ( Ride-by-Wire) टेक्नोलॉजी और कई इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगाए जाते हैं। अगर इनमें कोई तकनीकी खराबी आती है, तो रिपेयर का खर्च ज्यादा हो सकता है और हर जगह इसके लिए विशेषज्ञ मैकेनिक भी नहीं मिलते।

क्रूज कंट्रोल वाली बाइक खरीदें या नहीं?

क्रूज कंट्रोल सुविधा देने वाला फीचर है, लेकिन हर राइडर के लिए जरूरी नहीं। अगर आपकी राइडिंग का 70% हिस्सा नेशनल हाईवे पर बीतता है या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो यह फीचर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, अगर आपकी राइडिंग शहर और ट्रैफिक तक सीमित है, तो क्रूज कंट्रोल का ज्यादा उपयोग नहीं हो पाएगा। बाइक खरीदते समय अपनी राइडिंग जरूरत और सड़कों की स्थिति को ध्यान में रखकर ही फैसला करना बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed