सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Elon Musk Reacts After Tesla’s Life-Saving Technology Helps Unconscious Driver

Tesla: मेडिकल इमरजेंसी के दौरान टेस्ला ने बचाई ड्राइवर की जान, एलन मस्क का रिएक्शन वायरल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार

एक टेस्ला कार मालिक ने दावा किया है कि कंपनी की ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी ने एक जानलेवा एक्सीडेंट को रोकने में मदद की। जब वह एक मेडिकल इमरजेंसी के दौरान गाड़ी चलाते समय बेहोश हो गए थे।

Elon Musk Reacts After Tesla’s Life-Saving Technology Helps Unconscious Driver
Tesla Car - फोटो : टेस्ला
विज्ञापन

विस्तार

एक टेस्ला कार मालिक ने दावा किया है कि कंपनी की ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक ने एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी के दौरान उसकी जान बचा ली। फ्रीवे पर ड्राइव करते समय वह अचानक बेहोश हो गया था, लेकिन कार ने संभावित जानलेवा हादसे को टाल दिया।
Trending Videos


यह मामला चर्चा में कैसे आया?
यह घटना तब सुर्खियों में आई, जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर इस वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उनकी एक पंक्ति की प्रतिक्रिया के बाद यह कहानी दुनियाभर में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ड्राइव के दौरान आखिर हुआ क्या?
एक्स यूजर ऋषि वोहरा ने अपने पोस्ट में बताया कि एक सामान्य ड्राइव अचानक डरावने अनुभव में बदल गई। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अनजाने में 17 घंटे तक उपवास कर लिया था, दवा ली थी और इसी दौरान उन्हें तेज एलर्जिक रिएक्शन हो गया। फ्रीवे पर गाड़ी चलाते हुए और पत्नी से फोन पर बात करते समय उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

ड्राइविंग के दौरान बेहोश हो गए
ऋषि के मुताबिक, उनका शरीर अचानक जवाब देने लगा और वह फ्रीवे पर गाड़ी चलाते हुए बेहोश हो गए। फोन पर बात करते-करते उन्होंने अचानक प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। जिससे उनकी पत्नी को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है।

 

आपात स्थिति में कार ने कैसे प्रतिक्रिया दी?
ऋषि ने बताया कि Tesla (टेस्ला) की फुल सेल्फ ड्राइविंग प्रणाली ने ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए यह पहचान लिया कि वह बेहोश हो चुके हैं। कार ने तुरंत रफ्तार कम की, हैजर्ड लाइट्स ऑन कीं और सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे गाड़ी रोक दी। न कोई दुर्घटना हुई और न ही सड़क पर किसी और को खतरा पहुंचा।

मदद कितनी जल्दी पहुंची?
जब ऋषि ने फोन पर जवाब देना बंद किया, तो उनकी पत्नी ने लाइफ360 एप के जरिए तुरंत इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट किया। कुछ ही मिनटों में उन्हें लोकेट कर लिया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल सहायता दी गई और गाड़ी के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

अब उनकी हालत कैसी है?
ऋषि ने बताया कि अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया, रातभर निगरानी में रखा गया और उनकी हालत स्थिर हो गई। अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने अपनी पत्नी और टेस्ला की इंजीनियरिंग टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि "जान बचाने वाली तकनीक" है।

 

एलन मस्क ने क्या प्रतिक्रिया दी?
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा, "खुशी है कि आप ठीक हैं!" उनकी इस प्रतिक्रिया को लाखों बार देखा गया और इसने ऑनलाइन बड़ी चर्चा छेड़ दी।

सोशल मीडिया पर लोगों की क्या राय रही?
इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी की जरूरत बताया, तो कुछ ने सॉफ्टवेयर पर इतनी निर्भरता को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने परिवार के लिए इस अनुभव को बेहद डरावना बताया। जबकि कुछ ने ड्राइवर की पत्नी की सूझबूझ और तेजी से लिए गए फैसले को असली हीरो बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed