{"_id":"63ce2bd3253de821de5518c1","slug":"ford-is-giving-2500-us-dollar-to-bronco-buyers-who-cancel-and-change-their-order-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ford Bronco: इस दमदार एसयूवी की हुई बंपर बुकिंग, कैंसिल करने पर कंपनी दे रही दो लाख रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ford Bronco: इस दमदार एसयूवी की हुई बंपर बुकिंग, कैंसिल करने पर कंपनी दे रही दो लाख रुपये
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 23 Jan 2023 12:18 PM IST
सार
कार खरीदते समय कंपनियों की ओर से ग्राहकों को कई तरह के डिस्काउंट दिए जाते हैं और बुकिंग कैंसिल करवाने पर कंपनियां कुछ राशि को काटकर बाकी रकम ग्राहक को दे देती हैं। लेकिन एक कंपनी अपनी एसयूवी की बुकिंग कैंसिल करवाने पर लाखों रुपये दे रही है।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : ford
Link Copied
अक्सर लोग कार की बुकिंग करवाने के बाद किसी कारण से उसे रद्द करवाते हैं तो कंपनी की ओर से कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कुछ राशि को काट कर बाकी रकम वापस कर दी जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ऑटोमोबाइल कंपनी अपनी एसयूवी की बुकिंग को कैंसिल करवाने पर ग्राहकों को दो लाख रुपये तक ऑफर कर रही है। क्या है पूरा मामला। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Trending Videos
बुकिंग कैंसिल करवाने पर मिल रहे रुपये
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : ford
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता फोर्ड की ओर से एक एसयूवी की बुकिंग को कैंसिल करवाने पर ग्राहकों को 2500 अमेरिकी डॉलर यानि कि करीब दो लाख भारतीय रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। दरअसल, फोर्ड की ब्राेंको एसयूवी की इतनी ज्यादा बुकिंग हो गई है कि कंपनी उतनी यूनिट्स की सप्लाई नहीं कर पा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड अपनी एसयूवी ब्रोंको की उतनी सप्लाई नहीं कर पा रही है जितनी डिमांड हो रही है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। इनमें से कुछ कारण कंपोनेंट्स की कमी, ग्लोबल सप्लाई में परेशानी, उत्पादन का प्रभावित होना जैसे कारण हैं।
कंपनी की ओर से दो लाख रुपये का फायदा चुनिंदा ग्राहकों को ही मिल पाएगा। कंपनी ने ब्रोंको की बुकिंग को कैंसिल करवाकर फोर्ड की ही दूसरी एसयूवी को खरीदने वालों को ही यह फायदा देने की घोषणा की है। कंपनी ब्रोंको को बुक करवाने वाले ग्राहकों को उसकी जगह मेवरिक, मस्टैंग और एफ-150 ट्रेमर जैसी एसयूवी को खरीदने का ऑफर दे रही है। ब्रोंको की बुकिंग कैंसिल करवाकर इनमें से किसी एक एसयूवी को खरीदने वाले ही दो लाख रुपये का फायदा ले पाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड की एसयूवी ब्रोंको को अमेरिका में काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने साल 2021 में इस एसयूवी को लॉन्च किया था लेकिन उत्पादन में काफी देरी होने के कारण वेटिंग लिस्ट बढ़ती गई। अब हालत यह है कि करीब दो लाख ग्राहकों ने ब्रोंको के लिए बुकिंग करवाई हुई है और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कंपनी की ओर से एसयूवी की इतनी ज्यादा यूनिट्स को बनाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। जिसके कारण कंपनी यह ऑफर लाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।